भाषणबाजी से मचाया था बवाल, ससुर के रेप कमेंट पर की थी बोलती बंद
इन दिनों भारत में युवाओं की धाक जमी हुई है। मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर राजनीति के मैदान तक में युवा ही युवा है। बात अगर यूपी इलेक्शन की करें तो यहां सीएम अखिलेश यादव खुद युवा है वहीं उनकी पत्नी भी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अपने पति के साथ डिंपल भी चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
आपको बता दें कि डिपंल यादव कन्नौज से सांसद है और इन दिनों दिन-रात यूपी इलेक्शन की तैयारियों में व्यस्त है। यूपी में 11 फरवरी से वोटिंग शुरू हुई है अंतिम चरण 8 मार्च को होगा और इसी के बाद तय होगा कि यूपी में किसकी सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पूरा परिवार इस चुनावी जंग में साथ खड़ा हुआ है।
इस जंग में डिंपल यादव भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं क्योंकि एक सीट तो उनके भी नाम पर है। डिंपल यादव साल 2014 के चुनाव में कन्नौज सीट से जीतकर सांसद बनी थी। इस सीट पर उनके पति अखिलेश यादव पहले तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। डिंपल यादव के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं थी। इससे पहले भी वे एक बार चुनाव हार चुकी थी।
डिंपल यादव का पॉलिटिकल करियर चुनाव जीतने से नहीं हारने से शुरू हुआ था। साल 2009 लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव फिरोजाबाद से खड़ी हुई थी लेकिन यहां पर वे कांग्रेस के नेता और अभिनेता राज बब्बर से हार गई थी। इसके बाद साल 2014 में वे अपने पति की सीट कन्नौज से लड़ी और विजयी हुई।
चुनाव जीतने के बाद डिंपल के नाम पर कुछ विवाद है जो उनका पीछा नहीं छोड़ते। आम रैलियों में जहां डिंपल यादव धमाकेदार भाषण देती हैं वही दूसरी ओर लोकसभा में उनकी स्पीच ने बवाल मचा दिया। लोकसभा में जब वे अपनी स्पीच दे रही थी तो उनसे इतनी गलतियां हुई कि ये पूरे मीडिया में वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर वैसे राहुल गांधी के संसद के वीडियो भी काफी जल्दी वायरल हो जाते है। डिंपल यादव का भी कुछ ऐसा ही हाल था। यकीन नहीं आए तो आप इस वीडियो को देखकर भी पता लगा सकते हैं कि डिंपल ने किस तरह भरे सदन में अपनी स्पीच में गलतियां की थी। खैर इंसान है गलतियां तो होती ही रहती है।
डिंपल यादव की एक गलती से आप उनके व्यक्तित्व का अंदाज़ा लगा रहे हैं तो आप गलत साबित हो जाएंगे। दरअसल डिंपल यादव एक अच्छी प्रवक्ता भी है। साल 2014 में मुलायम सिंह यादव ने रेप को लेकर एक विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि ‘‘लड़के हैं गलती हो जाती है इसका ये मतलब नहीं कि उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। मुलायम सिंह यादव के इस बयान का कई लोगों ने विरोध किया, कईयों ने आपत्ति जताई। तब डिंपल यादव ने भी मीडिया को समझाते हुए कहा था कई बार बयान होता कुछ और है और लोगों द्वारा उसे कुछ और बना दिया जाता है।’’
- - Advertisement - -
डिंपल यादव ऐसे ही कई बार आक्रामक तरीकों से अपने परिवार को बचाती हुई नज़र आई है। अखिलेश और डिंपल एक ऐसे कपल है जो इन दिनों यूथ के बीच काफी फेमस है। आपको बता दें कि अखिलेश और डिंपल दोनों ने लव मैरिज की थी और इस शादी के खिलाफ उनके घरवाले थे। बड़ी ही मशक्कत के बाद इन दोनों की ये शादी हो सकी और आज देखिए दोनों हंसी-खुशी चुनाव लड़ रहे हैं।