सोनम गुप्ता की बेवफाई से परेशान है देश की ये लड़कियां
- - Advertisement - -
नोट पर लिखने का रिवाज़ तो हमारे यहां पुराना है लेकिन किसी सिरफिरे आशिक ने एक दस के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद तो लोग इस नोट से ऐसे हमदर्दी जताने लगे जैसे इनका सात जन्मों का नाता हो। ये नोट धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर, लाइक होने लगा। इसके साथ ही लोग सोनम गुप्ता की बेवफाई पर भी सवाल उठाने लगे।
देश में कई लड़कियां हैं जिनका नाम सोनम गुप्ता है अब भगवान जाने इस दस के नोट वाली सोनम गुप्ता कौन है जिसकी बेवफाई से तंग आकर उसके प्रेमी ने लिख दिया कि ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’। अब इस बेवफाई के चर्चे इतने फैल गए है कि लोग इंटरनेशनल मीडिया में भी इसके बारे में जानने को आतुर हो रहे है।
पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात को देश से 500 और 1000 के नोट बंद करके जो काम किया वो शायद ही कोई और कर पाता। इसके बाद 2000 के नए नोट आना हमारे लिए अजूबा बना। लेकिन देश की इतनी महत्वपूर्ण और महंगी करंसी पर भी फिर से इस आशिक ने ‘सोनम गुप्ता’ की बेवफाई का चर्चा आम कर दिया।
सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता बेवफा है इतना ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई इस बारे में जान रहा है लेकिन इसका सबसे ज़्यादा नुकसान उठा रहीं हैं वो लड़कियां जिनका नाम सोनम गुप्ता है। इस नोट पर लिखे जाने के बाद से ही इन लड़कियों पर क्या बीत रही है ये तो ये लड़कियां ही बता सकती है तो आइए आपको बताते है इन रीयल सोनम गुप्ता के बारे में…
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -