बॉलीवुड एक्ट्रैस, जिन्होंने प्यार के लिए बदला धर्म
प्यार में सब कुछ जायज है। यहां तक की बात जब शादी पर आती है तो दूसरे धर्म की एक्ट्रेस इसके लिए अपने धर्म को बदलने में भी नहीं हिचकिचातीं। यदि उन्हें अपने सच्चे प्यार को साबित करना होता है तो उनके लिए ये जरुरी भी हो जाता है। यहां हम आपको उन एक्ट्रैस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार पर अपने धर्म को कुर्बान कर दिया।
आयशा टाकिया आजमी
आयशा टाकिया ने 2009 में अपने ब्वॉयफ्रैंड फरहान आजमी से शादी की थी जो कि एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं। दोनों ने 1 मार्च को पूरी तरह से मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ निकाह किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि हिंदू पिता और एंग्लो इंडियन मां की बेटी आयशा ने इस्लाम कबूल कर लिया है। लेकिन आयशा ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है।
नगमा
नगमा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। उन्होंने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। इसके अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी उनका करियर सफल रहा है। नगमा ने भी 2008 में अपना धर्म बदल लिया था। लेकिन खास बात तो ये है कि ऐसा उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए नहीं किया था बल्कि भगवान से अपने प्रेम को जताने के लिए ऐसा किया था। उन्हें बाइबल का काफी नॉलेज है। जिससे उनके फैन्स भी हैरान हो चुके हैं। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान कहा था कि जीसस क्राइस्ट ही उनकी लाइफ के सुपरहीरो हैं।
अमृता सिंह
अमृता सिख परिवार में जन्मी थीं और अपने प्यार को साबित करने के लिए उन्होंने मुस्लिम धर्म को अपनाया था। दरअसल अमृता सैफ अली खान से प्यार करती थीं और उनसे शादी करने के लिए अमृता ने उनके ही धर्म को अपना लिया था। हालांकि सैफ के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे लेकिन इसके बाद भी दोनों ने शादी की। ये शादी 13 साल तक चली और फिर दोनों का तलाक हो गया। ये बात अब तक सामने नहीं आई है कि अमृता ने फिर से सिख धर्म अपनाया है या नहीं। वहीं सैफ करीना के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ स्पेंड कर रहे हैं। करीना ने अपना धर्म बदलने से साफ इंकार कर दिया था।
शर्मिला टैगोर
शर्मिला ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी और उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ी। वे पहली ऐसी एक्ट्रैस थीं जो ऑन स्क्रीन बिकनी में दिखाई दी थीं। जब उनका करियर टॉप पर था तब वे पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी की दीवानी हो गईं जो कि एक मुस्लिम थे। मंसूर अली खान पटौदी के लिए शर्मिला ने अपना धर्म बदल लिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल कर बेगम आयशा सुल्ताना रख लिया था। दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन इसके बाद भी दोनों ने शादी कर ली।
नरगिस दत्त
ऐसे देश में जहां प्यार से ज्यादा धर्म का बोलबाला है, नरगिस ने धर्म को बदलकर अपने प्यार की मजबूती को लोगों के सामने रखा। नरगिस मुसलमान थीं और ’मदर इंडिया’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया जो कि हिंदू थे। उन्होंने निडर होकर हिंदू धर्म को अपना लिया, यहां तक कि उन्होंने अपना नाम भी नरगिस से निर्मला कर लिया। ये शादी भारत-पाक के बटवारे के बाद हुई थी। जब इस शादी का खुलासा हुआ तो दोनों के फैन्स हैरान हो गए थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -