मुंबई में हुई दिव्यंका-विवेक की ग्रैंड़ रिसेप्शन पार्टी, कई सेलेब्स भी हुए शामिल
मुंबई। मुंबई में गुरुवार को टीवी की फेमस एक्ट्रेर्स दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दाहिया की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। इस शानदार पार्टी में कई बडे सितारे शामिल हुए। गौरतलब है कि दिव्यंका और विवेक की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी। इसके बाद विवेक के नेटिव प्लेस चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया गया था।
पर्पल गाउन में डॉल दिख रहीं थी दिव्यंका
इस मौके पर दिव्यंका ने बहुत ही खूबसूरत व डिजाइनर निलेश (एनजे) के पर्पल गाउन पहना हुआ था। वहीं, दुल्हेराजा यानी विवेक भला दिव्यांका से कैसे पीछे रह सकते थे, उन्होंने भी स्टाइलिश ब्लैक कलर का सूट पहना था।
मुंबई रिसेप्शन में पहुंचे कई सेलेब्स
मुंबई में हुए रिसेप्शन में एकता कपूर, उनके पिता जीतेन्द्र और मां शोभा कपूर के अलावा, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, दीपिका सिंह, गौतम रोड़े, विशाल सिंह, पूजा गौर, सृती झा, अनिता हसनंदानी, वाहबिज दोराबजी, राजेश कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट रूहाणिका धवन सहित कई सेलेब्स दिव्यंका और विवेक को बधाई देने पहुंचे।
अभी नहीं जाएंगे हनीमून में
अभी इन दोनों के ही हनीमून प्लान्स से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। हालांकि दोनों ने खुलकर बताया कि वो अभी नहीं बाल्कि् नवंबर में अपने हनीमून पर जाएंगे और वो एक इंटरनेशनल ट्रिप होगी।