दिवाली आने वाली है और आपके घर में भी दिवाली की शॉपिंग और तैयारियां जोरों पर होंगी। आप इस बात को तो जानते ही हैं कि आपकी मम्मी जैसी शॉपिंग दुनिया में कोई नहीं कर सकता। हर चीज़ का सही दाम और उसे भी मोलभाव करके लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
कभी-कभी आपका भी किसी शॉप पर जाना तो हुआ ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी लड़कियों को शॉपिंग करते हुए देखा है। देखा तो होगा और शायद नोटिस भी किया होगा। लेकिन हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे है उसे देखकर आप भी बोल पड़ेंगे कि शॉपिंग ऐसे होती है।