भूल से भी न हो हमारे तिरंगे का अपमान, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान
इस साल देश आजादी की 70 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी के इस जश्र को हम तिरंगा फहराकर मनाते हैं। राष्ट्रगान गाकर अपनी स्वाधीनता को याद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराते हैं, तो आपको ये जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आपके तिरंगे का किसी भी तरह अपमान न हो। हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बातें जिनका आपको खास ध्यान रखना होगा।
– राष्ट्रीय ध्वज को सांप्रदायिक लाभ, पर्दे या कपड़ों के रूप में इस्तेमाल न करें।
– जहां तक संभव हो इसे मौसम से प्रभावित हुए बिना सूर्योदय से सूर्यस्त तक फैराया जाना चाहिए।
– इसे वाहनों पर, रेलों, नावों और किसी भी व्हीकल पर लपेटा नहीं जा सकता।
– किसी और झंडे को हमारे झंडे से ऊंचा नहीं फहराया जा सकता। तिरंगे को रूमाल, कुशन या कोई भी वस्तु बनाकर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
तिरंगे का अपमान-
– फलैग कोड ऑफ इंडिया के तहत झंडे को कभी भी जमीन पर नहीं रखा जाएगा।
– उसे कभी भी पानी में नहीं डुबोया जा सकता।
– प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर एकट-1971की धारा-2 के अनुसार ध्वज ओर संविधान के अपमान करने वालों के लिए कड़ा कानून है।
– तिरंगे की यूनिफॉर्म बनाकर पहन लेना भी गलत है। अगर कोई व्यक्ति कमर के नीचे तिरंगा बनाकर कोई कपड़ा पहनता है तो ये भी सरासर तिरंगे का अपमान है।
जानें कब-कब किस-किसने किया हमारे राष्ट्र ध्वज का अपमान-
– 1994 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने दिल्ली के एक घोड़ाबग्गी में तिरंगे को बग्गी के पीछे बांधा था, जिसे लेकर मामला दर्ज हुआ था।
– साल 2000 में इंडियन फैशन वीक के दौरान फैशन डिजाइनर मालिनी रमाली पर तिरंगे के अपमान का केस दर्ज किया गया था।
– नवीन जिंदल की सात साल की चली कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने साल 2004 में सभी भारतीयों को साल के किसी भी दिन तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार दे दिया।
– साल 2011 में अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने तिरंगे की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जिसे तिरंगे का अपमान करार देते हुए मामला दर्ज किया गया था।
– साल 2011 में सचिन तेंदुलकर के खिलाफ तिरंगे के अपमान का केस दर्ज हुआ कयोंकि उन्होंने तिरंगे वाला केक काटा था।
– साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के खिलाफ तिरंगे के अपमान का केस दर्ज हुआ था। कयोंकि उन्होंने तिरंगे के नजदीक अपने पैर रखे थे।
– साल 2012 में क्रिकेट वल्र्ड कप के दौरान किंग शाहरूख खान ने उल्टा झंडा लहराया था, जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ था।
– साल 2014 में मल्लिका शेरावत ने तिरंगा पहनकर गाड़ी के बोनेट पर तस्वीर खिंचवाई थी, जिसके बाद उन पर भी केस दर्ज हुआ था।