धनतेरस पर करें ये 8 उपाय, नहीं होगी धन की कमी
- - Advertisement - -
जिस तरह दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है उसी तरह धनतेरस का दिन भी हमारे लिए खास है। इस दिन सोने-चांदी और बर्तनों की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सदैव हम पर बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि हम धनतेरस के दिन कुछ ख़ास उपाय करें तो धन की देवी लक्ष्मी हमसे कभी नहीं रूठतीं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ उपाय जिन्हें करने से कभी नहीं होगी धन की कमी।
1. इस दिन किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ लगाएं। केले का पेड़ लगाते समय ध्यान रखें कि इसके साथ में कोई सुगंधित पौधा अवश्य लगाएं। माना जाता है कि जैसे-जैसे केले का पेड़ बढ़ेगा वैसे-वैसे आप आर्थिक रूप से संपन्न होंगे।
2. इस दिन किसी गरीब, दुखी और रोगी की जितनी हो सके उतनी आर्थिक सहायता जरूर करें। इससे आपके व्यापार में उन्नति होगी।
3. धनतेरस के दिन सफ़ेद चीज़ों जैसे चावल, कपड़े, आटा आदि का दान करना शुभ माना जाता है। आप भी ये जरूर करें।
4. अपने घर में समृद्धि के लिए आप इस दिन पूजन के समय पर एक दक्षिणावर्ती शंख का उपयोग करें। पूजा से पहले और पूजा के बाद शंख से पानी लेकर पूजा में स्थित सभी लोगों पर छिड़कें।
5. इस दिन आप मां लक्ष्मी की पूजा के समय उन्हें एक लौंग भी अर्पित करें। आप इस प्रक्रिया को दिवाली के बाद भी चलने दें। इससे भी आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी।
6. सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों को देखने की आदत डालें। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ये शीघ्रफलदायी होता है।
7. आप उस पेड़ की टहनी को तोड़कर अपने घर में लाएं जिस पर चमगादड़ रहते हों। इसे आप अपने घर के ड्राइंग रूम में रखें। ये काफ़ी लाभदायी होता है।
8. धनतेरस के दिन भोजन बनाते समय सबसे पहले गाय माता के लिए भोजन निकालें। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है और सुख समृद्धि बढ़ती है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -