Thursday, August 31st, 2017
Flash

डॉक्टर कुलदीप ढींढसा होंगे अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित




Education & Career

kuldeep

ग्लोबल व्यावसायिक सफलताओं के लिए डॉक्टर कुलदीप ढींढसा को अमेरिका की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था अलर्बट नेल्सन माकिंस ने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना है। डॉक्टर ढींढसा , चौधरी चरण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व अधिष्ठाता और बेसिक साइंस महविद्यालय एवं रसायन विभाग के अध्यक्ष हैं।

फिलहाल डॉक्टर ढींढसा, दून विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य हैं और इंडियन केमिकल सोसायटी ने भी पिछले वर्ष उन्हें विशाखापट्टनम में लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड में सम्मानित किया था। राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी ने उनके उपयोगी अनुसंधान के कार्यों के लिए उन्हें बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ 2003 अवार्ड से भी सम्मानित किया था।

डॉक्टर ढींढसा को युवा वैज्ञानिक इंडियन नेशनल साइंस अकादमी अवार्ड 1976 में प्राप्त हुआ था और वे हरियाणा के पहले वैज्ञानिक हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला। तब से अब तक उन्हें कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान व पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। डॉक्टर ढींढसा की यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व की बात है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories