केवल साइकिल से 73 देशों में घूमकर इस doctor ने किया गरीबों का इलाज
कहते हैं डॉकटर भगवान का रूप होते हैं और जब डॉकटर खुद अपनी मर्जी से आपका इलाज करने आए तो इस बात पर और भी यकीन हो जाता है। इस डॉकटर की तो जितनी मिसाल दी जाए कम है। जो साइकिल पर बैठकर कई देशों में जाकर लोगों का इलाज कर रहा है। ये हैं डॉकटर स्टीवेन फैब जिन्होंने पिछले छह सालों में 85753 किमी का सफर एक साइकिल पर तय किया है और अलग-अलग देशों में जाकर लोगों का इलाज भी किया है। स्टीवन ने अपनी पूरी यात्रा के बारे में कई दिलचस्प चीजें बताई हैं।
स्टीवन यूरोप, अफ्रीका, साउथ, नॉर्थ ओर मिडिल अमेरिका , ऑस्ट्रेलिया और एशिया में अपनी इसी साइकिल के सहारे घूमे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस , स्विटरजरलैंड मौनेको , अल्बानिया, तुर्की, सीरिया, रोमानिया, केन्या, तांजानिया, युगांडाकोलंबिया, अर्जेनटीना, चिली, कोस्टा रिका, मेकस्किो, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, सिंगापुर यहां तक की भारत की भी यात्रा की। उन्होंने छह महाद्वीपों में कुल 73 देशों की यात्रा की है।
इस यात्रा पर वे बस जरूरत की कुछ चीजें और एक टेंट साथ में लेकर चले थे। ऊंचे पहाड़ों , रेगिस्तान के रास्ते वे कई अस्पतालों में पहुंचे जहां उन्होंने फ्री में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने ऐसी-ऐसी बीमारियां देखीं, जो उन्होंने लंदन में कभी नहीं देखी थीं।
उन्होंने डेली मेल यूके को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस दौरान उन्हें सापं, बिच्छु, कीड़े मकौड़ों के बीच भी रहना पड़ा। पहले दिन तो एक दिन में करीब सात सौ रूपए खर्च करके काम चल जाता था, लेकिन जैसे-जैसे सफर आगे बढ़ता गया सारा पैसा खर्च हो गया। वैसे साइकिल पर घूमने के कारण उन्हें वो सब छोटी-छोटी चीजें देखने को मिली जो आमतौर पर पर्यटक नहीं देख पाते। लंदन के रहने वाले फैब ने अपनी नौकरी, दोस्त और अच्छी खासी जिन्दगी को पीछे छोड़ मुश्किल काम करने की ठानी।
|