राष्ट्रपति बनने के बाद बदले-बदले से दिखे ट्रंप
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प कुछ बदले बदले से दिखे। उन्होंने अपने पहले भाषण में भावनात्मक बातें की। रिश्तों को प्राथमिकता दी। भविष्य के सपने दिखाए और दुश्मनी को भुलाने और दोस्ती को बढ़ाने की बातें कहीं। आइए जानते है ट्रम्प के भाषण की मुख्य बातें जो अपनों से शुरू होकर सपनों तक गई।
-मैं हर अमेरिकी के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत के बाद सबसे पहले अपने परिवार को शुक्रिया कहा। इस चीज के लिए आप सभी का शुक्रिया हिलरी से बहुत कडा मुकबला रहा।
-मैंने अपना पूरा जीवन बिजनस में बिताया है, दुनिया भर में प्रॉजेक्ट पूरे किए, अब देश के लिए करूंगा। ट्रंप ने अमेरिका के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने का वादा किया।
-मैं हर अमेरिकी का राष्ट्रपति हूं। देश एक नई शुरूआत करेगा। मुझे बहुत सम्मान मिला और मैं इसका शुक्रिया करना चाहता हूं। भविष्य में हम उद्योग में ज्यादा ध्यान देंगे।
-ऐसा कुछ नहीं होगा जो हमारे सपने से दूर है। एक साथ काम करके हम अमेरिका के सपने को पूरा करेंगे। बड़े सपने देखिए हमें अमेरिका का सपना पूरा करना है।
-मेरी जीत उन लोगों की जीत है जो अमेरिका से प्यार करते है। आज मैं सबसे पहले अपने माता पिता का धन्यवाद करना चाहता हूं।
-दुनिया के हर देश के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। सबसे दोस्ती होगी, दुश्मनों से भी, हम दुनिया में सभी देशों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करेंगे।
इस बार यूएस में बनी ट्रम्प की सरकार
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -