Wednesday, September 6th, 2017 23:32:09
Flash

भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चार चीज़ें!




Spiritual

dont gift

रिश्तों में गिफ्ट की बड़ी अहमियत होती हैं, रिश्ता अच्छा बना रहे इसलिए यह जानना बेहद जरुरु है कि हमें अपने प्रियजनों को कैसे गिफ्ट देने चाहिए? या कौन से गिफ्ट बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए? ऐसे प्रश्नों के उत्तर हम वास्तुशास्त्र से प्राप्त कर सकते हैं। यूं तो हम सम्बंधित प्रसंग के अनुसार ही तोहफे देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की राय में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हमें कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें वर्जित उपहार कहा गया है, इन वस्तुओं को गिफ्ट करने वाले और गिफ्ट लेने वाले, दोनों के आपसी रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव होता है। इसलिए यह राय दी जाती है कि हमें इन वस्तुओं को तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। उचित हो तो, स्वयं के लिए हम इनकी खरीददारी कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र का ऊर्जा-सिद्धांत

वास्तु शास्त्र नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है और इन दो अहम ऊर्जाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें गिफ्ट करने का मतलब है, मुसीबत को स्वयं निमंत्रण देना इसलिए रिश्ता अच्छा बना रहे इसलिए नहीं दें ये गिफ्ट्स :-

Don't give gods staue or picture to anybody

भगवान की मूर्ति या चित्र

हम लोग धर्म को हमेशा ही हर चीज से ऊपर मानते हैं और प्रत्येक धर्म से जुड़े देवी-देवता की मूर्तियां, तस्वीर या प्रतीकात्मक वस्तुएं तोहफे में देना शुभ मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना अशुभ है।

गिफ्ट में ना दें

वास्तु विज्ञान के अनुसार भगवान की मूर्तियां या तस्वीर यदि घर में हों तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने के सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। और यदि कोई व्यक्ति ऐसा ना करे तो इसका उस पर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। और यदि यह वस्तु गिफ्ट में मिली है तो गिफ्ट देने वाले पर भी इसका बुरा असर होता है।

इन्हे गिफ्ट कर सकते है

इसलिए कोशिश करें कि कभी किसी को देवी-देवताओं की मूर्ति/तस्वीर भेंट में ना दें। अगर आपको लगता है कि सामने वाला व्यक्ति उसकी देखभाल करने में सक्षम है, तभी ऐसी वस्तु उसे तोहफे में दें।

Don't gift handkercheif to anybody

रुमाल

रुमाल देना या लेना या किसी का रुमाल इस्तेमाल करके अपने पास ही रख लेना, इन सभी परिस्थितियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चीनी विद्या फेंग शुई के अनुसार यदि रुमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है।

Don't gift buissness related items to anybody

बिजनेस से जुड़ी कोई वस्तु

अक्सर लोग कारोबार से जुड़ी वस्तुएं दोस्तों के साथ या अपने क्लाइंट को गिफ्ट कर देते हैं, लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा करके आप अपने बिजनेस की समृद्धि किसी और को दे देते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।

Don't gift to anybody

नुकीली चीजें

नुकीली चीजों को नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है। चाकू या कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं जब भी अग्नि तत्व (रसोई घर) से बाहर आती हैं तो ये उस विशेष स्थान पर अपना नकारात्मक प्रभाव बनाती हैं। और ऐसी चीज को गिफ्ट करना अशुभ माना गया है। चाकू, कैंची या अन्य किसी भी नुकीली वस्तु को गिफ्ट करने से दो लोगों के रिश्ते में तकरार बढ़ती है। इसलिए ऐसी वस्तुएं कभी किसी को गिफ्ट में ना दें।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories