B’DAY SPL : 31 की हुई टीवी की मधुबाला
टीवी की फेमस एक्ट्रेस ’मधुबाला’ यानी दृष्टि धामी आज 31 साल की हो गई हैं। जी हां 10 जनवरी, 1985 को उनका जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। दृष्टि की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से हुई है। दृष्टि 2007 से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2010 से 2011 के बीच प्रसारित हुए शो ’गीत’ हुई सबसे पराई’ से। तो रुप की रानी दृष्टि धामी के बर्थडे में नजर डालते हैं उनके करियर में..
दृष्टि धामी ने टीवी शो ’मधुबाला’ एक इश्क एक जुनून’ में उनकी और विवियन दसना की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
उन्होंने ’मधुबाला’ के 400 एपिसोड में काम किया। इस शो के बाद उन्हें ज्यादातर लोग मधुबाला के नाम से ही जानने लगे थे।
दृष्टि धामी रियलिटी शो ’झलक दिखला जा’ सीजन 6 की विजेता भी रही है।
उसके बाद टीवी शो ’एक था राजा एक थी रानी’ सीरियल में उन्होंने काम किया हैं।
टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने 2015 में ब्वॉयफ्रेंड नीरज खेमका के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।