YouTube की ईजी ट्रिक्स जो आपको बनाएगी स्मार्ट यूजर
रोजाना करोड़ों लोग YouTube पर वीडियो देखते हैं। किसी को भी कोई भी वीडियो देखना होता है तो वो सबसे पहले YouTube पर ही उस वीडियो को सर्च करता है। लेकिन YouTube पर आप केवल वीडियो देख ही नहीं सकते बल्कि उसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो किसी मैजिक से कम नहीं हैं। कई लोगों को तो ये भी पता नहीं होता कि YouTube से वीडियो भी डाउनलोड किया जा सकता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं YouTube से वीडियो डाउनलोड करने से लेकर कई ऐसी ढेर सारी ट्रिक्स जिनका यूज करके आप बन सकते हैं YouTube के स्मार्ट यूजर…
वीडियो डाउनलोड करने की ट्रिक्स
सबसे पहले YouTube पर जाकर अपने पसंदीदा वीडियो या सॉन्ग को सर्च करके उसे ओपन कर लें। इसके बाद उसे प्ले करते ही YouTube के URL में जाकर YouTube शब्द के आखिरी तीन वर्ड (ube) को हटा दीजिए। इसके हटाते ही इंटर कर दीजिए और यह सीधे Yout.com पर ले जाएगा। नया पेज खुलते ही यहां पर आपको वीडियो के फॉर्मेट ऑप्शन मिलेगा। यानी कि आपको एमपी 3 या एमपी 4 दोनों वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही वीडियो क्वॉलिटी ऑप्शन भी यहां मौजूद होगा। इसके नीचे ‘रेड डॉट’ में रिकॉर्ड ऑप्शन होगा जिस पर क्िलक करते ही वीडियो डाउनलोड होकर सेव हो जाएगा।
वीडियो बदल जाएगा Gif में
अगर आप किसी वीडियो की Gif इमेज पाना चाहते हैं। तो यह काफी आसान है YouTube यूआरएल पर जाकर YouTube वर्ड से पहले Gif वर्ड लिखकर इंटर मार दीजिए और एक नया पेज खुल जाएगा। जिसके सर्च बार में जाकर किसी भी वीडियो का Gif प्राप्त कर सकते हैं।
कीबोर्ड का इस्तेमाल कर चलाएं YouTube
यूजर अगर चाहे तो वह बिना माउस का इस्तेमाल किए सिर्फ की-बोर्ड से ही YouTube को एक्सेस कर सकता है। इसके लिए URL में जाकर leanback टाइप करना होगा। जिसके बाद YouTube पेज सिर्फ की-बोर्ड से ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।
सॉन्ग रिपिटीशन की सुविधा
YouTube पर अगर कोई सॉन्ग सुन रहे हैं और चाहते हैं कि वह सॉन्ग बार-बार रिपीट होता रहे। इसके लिए URL में YouTube वर्ड के आगे repeat जोड़ दीजिए यह एक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपका मनपसंद गाना ही बजता रहेगा।
YouTube सीक्रेट
YouTube में कोई नया अपडेट होने वाला है, इसकी जानकारी आपको पहले ही मिल सकती है। आपको YouTube URL लिंक पर जाकर https://www.youtube.com/testtube इस लिंक पर क्िलक करना होगा। जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा और उसमें नए अपडेट्स की जानकारी मिल जाएगी।
गाने के साथ डांस का मजा
यह फीचर्स काफी इंट्रेस्टिंग है। अगर आप ऑनलाइन बैठे बोर हो रहे हों तो YouTube के सर्च बार में जाकर Do the harlem shake टाइप कर दीजिए। इसके बाद इंटर मारते ही आपको सुनाई देने लगेगा एक गाना, जिसके साथ-साथ YouTube स्क्रीन भी करेगी डांस।
फॉन्ट के साथ कलर भी हो जाएगा चेंज
अगर आप वहीं ब्लैक टेक्स्ट देखकर बोर हो गए हैं। तो इसे कलरफुल बनाने के लिए यू-ट्यूब सर्च बार में Doge meme सर्च करके क्िलक कर दें। फिर देखिए आपकी Youtube पर सभी टेक्स्ट रंग-बिरेंगे नजर आने लगेंगे। साथ ही टेक्स्ट का फॉन्ट भी चेंज हो जाएगा।
तैरेने लगेगी YouTube स्क्रीन
अगर आप चाहते हैं कि साधारण से नजर आने वाली YouTube स्क्रीन कुछ मजेदार हो जाए। जो इसके लिए यूजर को YouTube के सर्च बार में जाकर Use the Force luke सर्च करना होगा। इस पर क्िलक करते ही आपका YouTube पेज तैरने लगेगा। जहां-जहां कसर्र ले जाएंगे ये पेज उधर ही चलता चला जाएगा।
- - Advertisement - -