इक्वाडोर में कांपी धरती, 41 की मौत
पृथ्वी पर भूकंप के आने का सिलसिला शायद रूकता नजर नही आ रहा है। शनिवार रात करीब 11 बजे इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें कम से कम 41 लोगो की मौत हो गई। इस शक्तिशाली भूकंप में 41 लोगो के मरने के साथ ही कई लोग घायल हो गए है। और कई अपने घर खो चुके है। शक्तिशाली भूकंप से कई इमारतें नष्ट हो गईं और भयभीत लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गये।
इक्वाडोर के लोगो का कहना है उन्होने अपनी जिंदगी में जितने भी भूकंप महसूस किए है उनमे से ये सबसे ज्यादा शक्तिशाली भूकंप है। यह भूकंप काफी लंबे समय तक चलता रहा। देश के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि दशकों में उनके देश में आने वाला यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था। उन्होंने एक टिप्पणी में कहा, दुखद है कि हमारे पास अभी जो सूचना है उसके अनुसार इस आपात स्थिति में 41 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, आने वाले समय में हताहतों की संख्या में वद्धि होने की आशंका है।
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे बुरी तरह प्रभावित छह प्रांतों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। पुलिस, सैन्य और आपात सेवाएं सबसे अधिकतम अलर्ट पर हैं ताकि अधिकाधिक लोगों की जान बचायी जा सके।
|