ड्रग्स की दुनिया का लादेन हुआ गिरफ्तार , खरबो की है संपत्ति
दुनिया का सबसे खतरनाक और सबसे बड़ा ड्रग माफिया पकड़ा गया हैं। ये ड्रग माफिया इस दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया था। यह माफिया दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में से एक अल्टीप्लानो फेडरल जेल में सुरंग बनाकर फरार हो गया था। मैक्सिको पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नियटो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इसे तस्करी की दुनिया का लादेन भी कहा जाता है।
2014 में हुआ था फरार
इस ड्रग माफिया का नाम एल चापो गुजमैन हैं। चापो को 2014 में मैक्सिको के सिनालोआ से भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन छह महीने पहले ही वह फरार सुरंग बनाकर फरार हो गया था। इससे पहले गूजमैन को मैक्सिकन पुलिस ने 1993 में गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था लेकिन वह 2001 में जेल से भाग गया था। 2013 तक एल चापो की संपत्ति करीब चार बिलियन डॉलर आंकी गई थी। रिपोर्ट्स का दावा है कि तस्कर की चार पत्नियां हैं।
पकड़ने के लिए चलाया ऑपरेशन
एल चापो को पकड़ने लिए ऑपरेशन चलाया था। लॉस मॉचिस में कुछ लोगों की शिकायत के बाद एक घर में छापा मारा गया, जहां से चापो पकड़ा गया। उसके साथ ही उसके सबसे बड़े गुर्गे को भी शिकंजे में लिया गया है। छापे के दौरान उसके ठिकाने से रॉकेट लॉन्चर, मशीन गन और आर्म्ड व्हीकल समेत बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं।
सबसे ताकतवर हस्तियों में शामिल
जोआकिम आर्किवाल्दो गुजमैन को फोर्ब्स ने 2009 से 2011 तक दुनिया की सबसे ताकतवर लोगों की सूची में लगातार जगह दी। इन तीन सालों में वह लगातार 41वें, 60वें और 55वें स्थान पर रहा। दुनिया के 10 सबसे धनी लोगों में शामिल कार्लो स्लिम के बाद वह मैक्सिको का सबसे शक्तिशाली इनसान माना जाता है।
11 बच्चों का बाप है माफिया
1954 में जन्में इस ड्रग माफिया चापो ने अब तक पांच शादियां की हैं और इसके 11 बच्चे है। वह मैक्सिको के ड्रग माफिया सिनोलोया कार्टल का प्रमुख है। कहा जाता है कि इस माफिया सरगना की संपत्ति बेशुमार है और यह घोषित हो जाए तो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हो सकता है।
|