6 महीने में नए अध्यक्ष का चुनाव करें कांग्रेस : EC
अगामी विधानसभा चुनावों में व्यस्त कांग्रेस पार्टी को चुनाव आयोग से झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के कार्यसमिति और संगठन महासचिवों के नाम संदेश भेजा है। जिसमें आयोग ने कांग्रेस के संगठन चुनावों को 15 जून 2017 से पहले कराने को कहा हैं। इसके तहत अध्यक्ष पद का चुनाव भी कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने लिखित में आदेश जारी कर कहा कि इस समयावधि में और कोई ढील नहीं दी जाएगी। बता दें कि कांग्रेस में आखिरी बार साल 2010 में संगठन के चुनाव हुए थे। वहीं सोनिया गांधी साल 1998 से कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं और साल 2013 में उनके बेटे राहुल गांधी को उपाध्यक्ष बनाया गया था।
आयोग ने कब कहा था चुनाव कराने को
चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी से संगठन के चुनाव कराने को लेकर हो रही देरी पर सवाल किए हैं। आयोग ने 15 जून से पहले संगठन के चुनाव करने का आदेश दिया है। बता दें कि इससे पहले आयोग ने 31 दिसंबर 2016 तक संगठन चुनाव कराने को कहा था। तब कांग्रेस ने कार्यसमिति में लिए गये फैसले की जानकारी देते हुए एक साल की मोहलत मांगी थी।
कब से नहीं चुने गए है पदाधिकारी
कांग्रेस में संगठन के आंतरिक चुनाव पिछले साल ही होने थे लेकिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत और अन्य कारणों की वजह से चुनाव टल गये थे। पार्टी ने 2015 में ही संगठन चुनावों का ऐलान किया था। लेकिन इसमें देरी होती गई और यह चुनाव अभी तक नहीं हुए। पार्टी से जुड़े फैसले लेने वाली कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य भी नामांकित हैं, उनका भी चुनाव नहीं हुआ है। हालाकि आयोग ने इस बार कांग्रेस पर सख्ती दिखते हुए 15 जुलाई तक अपने पदाधिकारियों की सूची जमा कराने को कहा है।
- - Advertisement - -