उपचुनाव नतीजे : मुजफ्फर नगर में भाजपा और देवबंद में कांग्रेस ने मारी बाजी
नई दिल्ली। हाल ही में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा के उपचुनाव की आज मतगणना शुरु हो गई है। इसके साथ ही विधानसभा उपचुनाव का पहला नतीजा आ गया है।
पंजाब
पंजाब के खडूर साहिब से अकाली उम्मीदवार रवींद्र सिंह की 65,664 वोटों से जीत हुई है। त्रिपुरा के अमरपुर से सीपीएम के परिमल देबनाथ ने बीजेपी उम्मीदवार को हरा दिया है।
मध्यप्रदेश
वहीं मध्य प्रदेश के मैहर से भाजपा उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।
उत्तरप्रदेश
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की जीत हुई है। अगर बात करें फैजाबाद के बीकापुर की तो यहां भी सपा ने बढ़त बनाई हुई है और सहारनपुर की देवबंद सीट कांग्रेस के माविया अली ने बाजी मार ली है।
बिहार
बिहार के हरलाखी सीट से आरएलएसपी सुधांशु शेखर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 18,000 मतों से हराया।
कर्नाटक
कर्नाटक की बिदार सीट से कांग्रेस के रहीम खान आगे चल रहे हैं। देवदुर्गा और हेब्बल सीट से भाजपा आगे चल रही है।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की पालघर सीट से शिवसेना के उम्मीदवार अमित घोड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गावित को 19,000 वोटों से हरा दिया है।
तेलंगाना
तेलंगाना की नारायणखेड़ सीट से टीआरएस के भूपाल रेड्डी चुनाव जीत गए हैं।
|