फिर मुश्किल में माल्या, ED ने जब्त की 6630 करोड़ की संपत्ति
किंग ऑफ गुड टाइम्स विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में विदेश भागे विजय माल्या पर प्रवतर्न निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हां निदेशालय ने माल्या की 6630 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें माल्या का एक मॉल, फार्महाउस और माल्या के मालिकना हक वाले शेयर शामिल हैं। खबरों के अनुसार उनकी ये संपत्ति दिल्ली और मुंबई में थी।
ई.डी. पहले से ही आई.डी.बी.आई. बैंक से लोन के मामले की मनी लॉड्रिंग के तहत जांच कर रही है और माल्या की 1400 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ई.डी. की कोशिश कर्ज की रकम को दूसरी कंपनियों में निवेश का पता लगाकर उन्हें जब्त करने की होगी। ई.डी. को मनी लॉड्रिंग रोकथाम कानून के तहत आरोपी की संपत्ति जब्त करने का अधिकार है। बैंकों का कर्ज न लौटाने और ई.डी. के समन के बावजूद पेश न होने पर उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने ई.डी. के कहने पर माल्या का भारतीय पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था।