यूरोप का स्विट्जरलैंड नहीं, तो घूम आइए भारत का मिनी स्विट्जरलैंड
किसी ने सही कहा है अगर धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह स्विट्जरलैंड है। वहां की खूबसूरत पहाडिय़ां, चारों तरफ हरियाली, वादियां, मन को मदहोश करने वाली नदिया और झीलें पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन अगर आप यूरोप के स्विट्जरलैंड नहीं जा सकते हैं, तो भारत में मौजूद मिनी स्विट्जरलैंड जरूर घूमने जा सकते हैं। जी हां, दिल्ली से महज 508 किमी की दूरी पर स्थित खज्जियार दुनिया के 60 मिनी स्विटजरलैंड में से एक माना जाता हे। स्विज राजदूत ने यहां की खूबसूरती से आकर्षित होकर इस जगह को हिमाचल प्रदेश के मिनी स्विट्जरलेंड की उपाधि दी थी।
यहां की खूबसूरती भी यूरोप के देश स्विट्जरलैंड से कम नहीं है। यहां का मौसम , देवदार के ऊंचे लंबे , हरे-भरे पेड़ , हरियाली और पहाड़ मानसिक सुकून देने वाली वादियां आपको स्विट्जरलैंड का अहसास कराती हैं। कहने को यह पर्यटन स्थल भले ही छोटा हे, लेकिन किसी हिल स्टेशन से पीछे नहीं है।
खज्जियार झील-
खज्जियार का आकर्षण चीड़ व देवदार के पेड़ से ढंके खज्जियार झील में है। घील के चारों तरफ हरी-भरी मुलायम और आकर्षक घास इसकी सुदंरता को बढ़ाती है। झील के बीच में टापूनामा दो जगहें हैं, जो रोमंाच से भरी हे। वैसे तो यहां तरह-तरह के खेलों का आयोजन होता है, लेकिन अगर आफ गोल्फ के शौकीन हैं तो आपके लिए ये हिल स्टेशन और भी बेहतर विकल्प है।
ऐसे पहुंचे खज्जियार-
अगर आप हिमाचल प्रदेश के चंबा या डलहौजी जाते हैंतो वहां से महज आधे घंटे की दूरी पर है खज्जियार। यही नहीं, खज्जियार चंडीगढ़ से 352 और पठानकोट रेलवे स्टेशन से मात्र 95 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए आप शिमला तक ट्रेन या प्लेन से जा सकते हैं। जिसके आगे बस या टैकसी लेकर मिनी स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं।
|