रिस्ट वॉच के सबसे महंगे ब्रांड्स
रिस्ट वॉच एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत ज्यादातर लोगों को होती है। हममें से कई लोग ऐसे होंगे जो स्टाइलिश दिखने के लिए ब्रांडेड रिस्ट वॉच पहनते होंगे। वॉच के दीवाने हमेशा यही चाहते हैं कि उनकी वॉच न केवल कंफर्टेबल हो बल्कि महंगी भी दिखे। कई लोगों को स्टोन से जड़ी हुई रिस्ट वॉच पसंद आती है। ये खासतौर पर लड़कियों की पसंद में शामिल होती है। यदि आप भी किसी ऐसी वॉच की तलाश कर रहे हैं जो आपको अट्रैक्टिव और एलिगेंट लुक दे तो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं टॉप रिस्ट वॉच के ब्रांड्स और उनकी कीमत के बारे में। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो रिस्ट वॉच…
Chopard 201 Carat Watch
Price: $2.9 Million
ये ब्रांड अपने ज्वैलरी आइटम, परफ्यूम्स और फैशन एसेसरीज के लिए भी जाना जाता है। हिस्ट्री में भी इसकी वॉचेस काफी फेमस रही हैं। ये घड़ी 874 हीरों से बनी हुई है और पहली बार ये घड़ी सन् 2000 में 2.9 मिलियन डॉलर में बिकी थी।
Breguet & Fils, Paris, No. 2667 Precision Watch
Price: $4.7 Million
ये मोस्ट एलिगेंट वॉचेस में से एक है। पहली बार ये वॉच 18 कैरेट सोने से बनाई गई थी और इसे लंदन के रहने वाले मि. गैरसिस ने खरीदा था। येलो डायल वाली प्लेटिनम से बनी इस घड़ी की कीमत 4.7 मिलियन डालर है।
Patek Philippe Reference 1527 Wristwatch
Price: $5 Million
पाटेक फिलिप एक नामी ब्रांड है। इसकी घड़ियां 18 कैरेट सोने से बनाई जाती हैं। ये वॉचेस के सबसे पुराने ब्रांड्स में से एक है। इस घड़ी को पहली बार 1814 में लंदन के रहने वाले मि. गैरसिस ने खरीदा था। इस वॉच की पूरी बॉडी हाइ क्वालिटी के स्टील से बनी हुई है। इसका डायल गोल्ड से बना हुआ है और इसके डायल में हाइ क्वालिटी का डायमंड भी लगा हुआ है।
Louis Moinet Meteoris Watch
Price: $5.6 Million
ये घड़ी चांद के किसी टुकड़े से कम नहीं है। पहली बार ये वॉच 5.6 मिलियन डॉलर में बिकी थी। ये वॉच टर्बिलियन स्टोन से बनी हुई है।
A. Lange & Sohne’s Grand Complication
Price: $6.1 Million
ये जर्मन वॉच का एक ब्रांड है। ये ब्रांड 1833 में स्थापित किया गया था। ये जर्मनी के सबसे मशहूर ब्रांड्स में से एक है। गुलाबी सोने से बनी हुई इस घड़ी में 840 से भी ज्यादा पार्ट्स हैं।
Piaget Emperador Temple Watch
Price: $6.3 Million
इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे 1200 से भी ज्यादा छोटे-छोटे पार्ट्स को मिलाकर बनाया गया है। पिरामिड के समान दिखने वाली इस वॉच पर डायमंड का वर्क किया गया है।
Patek Philippe 1928 Single Button Chronograph Watch
Price: $7.6 Million
कुशन शेप वाली ये एलिगेंट वॉच 18 कैरेट गोल्ड से बनाई गई है। 34 एमएम की इस वॉच में कई सारे स्पेसिफिकेशन हैं। इसके अलावा ये कई अट्रेक्टिव कलर में भी मिलती है। पहली बार ये वॉच 2011 में बिकी थी। तब ये उस समय की सबसे महंगी वॉच थी।
Patek Philippe 1939 Platinum World Time Watch
Price: $8.0 Million
पाटेक फिलिप हमेशा से ही अपनी महंगी वॉचेस के लिए जाना जाता है। 2002 में हुई एक नीलामी के दौरान इस वॉच की कीमत 8 मिलियन डॉलर लगाई गई थी। ये गोल्ड, प्लेटिनम और स्टील से बनाई गई है।
Patek Philippe Henry Graves Super Complication Pocket Watch
Price: $11 Million
ये वॉच सबसे महंगी वॉच ब्रांड्स में से एक है। ये 18 कैरेट गोल्ड से बनाई गई है। इस क्लासी वॉच को जेनेवा के एक म्यूजियम में रखा गया है। 1927 में दो अमेरिकन फ्रैंड्स जेम्स और हैनरी ने इस वॉच को बनाने का निर्णय लिया था।
The Breguet Marie Antoinette
Price: $15 Million
ये वॉच ब्रेगट मैरी एंटोइनिटी का क्रिएशन है। ये आज तक की सबसे महंगी वॉच है। ये वॉच अपने जम्पिंग आवर, पावर रिजर्व और बाइमेटालिक थर्मोमीटर के लिए जानी जाती है। ये वॉच डायमंड और गोल्ड से बनाई गई है।
|