मीडिया के काम में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए-मोदी
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। आज यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम प्रेस काउंसिल के गोल्डन जुबली समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि, ‘अभिव्यक्ति की आजादी अहम है इसलिए मीडिया में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए, इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि गलतियों से मीडिया का मूल्यांकन करना गलत है।’ आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के मुख्य अंश पर…
-प्रेस की आजादी जरूरी, इसपर बाहरी नियंत्रण समाज के लिए ठीक नहीं।
-मीडिया के काम में सरकार का दखल नहीं होना चाहिए।
-अभिव्यक्ति की आजादी सबसे अहम है।
-इमरजेंसी के दौरान मीडिया की आवाज दबाई गई।
-सच्चाई को उजागर करने वाले पत्रकारों की हत्या गंभीर विषय है।
-सरकार और मीडिया दोनों बदलाव लाएं।
-स्वच्छता अभियान में मीडिया का रोल अहम।
-गलतियों से मीडिया का मूल्यांकन ठीक नहीं।
-इन पत्रकारों को न्याय मिलना चाहिए, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए, यह सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -