गूगल से आगे निकला फेसबुक, 3 महीने में कमाए 1 लाख करोड़
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने अप्रैल-जून के क्वार्टर्ली रिजल्ट जारी किया है। जिसमें पिछले साल से 186 प्रतिशत ज्यादा प्रॉफिट हुआ है। खास बात तो ये है कि कंपनी ने फेसबुक, वॉट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के दुनियाभर के 471 करोड़ यूजर्स के जरिए एक लाख करोड़ रूपए से ज्यादा की कमाई की है। इसी के साथ फेसबुक का तिमाही प्रॉफिट 100 करोड़ से 200 करोड़ डॉलर पहुंचाने के मामले में फेसबुक ने गूगल को पछाड़ दिया है। उसने गूगल से पांच गुना तेजी से ये प्रॉफिट कमाया है।
वहीं गूगल को लगा था साढ़े तीन साल
फेसबुक ने क्वार्टर्ली प्रॉफिट 100 करोड़ से 200 करोड़ डॉलर पहुंचाने के मामले में गूगल को पीछे छोड़ दिया। लेकिन फेसबुक ने केवल 6 महीने में ये आंकडा पार किया। जबकि गूगल को इस कमाई को पार करने के लिए लगभग साढ़े तीन साल का समय लगा था। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा, हम वीडियो कंटेंट पर ज्यादा जोर दे रहे हैं, क्योंकि फ्यूचर में यही दिशा तय करेगा। खास बात ये है कि फेसबुक वीडियो पोस्ट करने वालों को कमाई का मौका देने की प्लानिंग कर रही है।
अमेरिका की लिस्टेड कंपनियों में चौथी बड़ी कंपनी FB
इस तिमाही के बेहतर रिजल्ट की वजह से फेसबुक का शेयर 7 फीसदी तक उछला। इस वजह से कंपनी का मार्केट कैप 24 लाख 79 हजार करोड़ के पार पहुंच गया। इसी के साथ फेसबुक अमेरिका की लिस्टेड कंपनियों में मार्केट कैप के हिसाब से चौथी बड़ी कंपनी बन गई है।
ऐसे कमाए 1 लाख करोड़
फेसबुक की सर्विस या ऐप पर यूजर जो भी वीडियो या एडवर्टाइजमेंट देखता है, उससे कंपनी को कमाई होती है। कंपनी ने फेसबुक, वॉट्सएप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम के हर यूजर से 256 रूपए यानी 471 करोड़ यूजर्स से एक लाख करोड़ रूपए कमाया। अब फेसबुक यूजर्स की संख्या इतनी हो गई है जितनी 100 साल पहले दुनिया की आबादी थी।
100 साल पहले दुनिया की आबादी थी जितनी, अब FB यूजर्स इतने
जुकरबर्ग ने एक पोस्ट में लिखा है कि दुनिया में फेसबुक यूजर्स 171 करोड़ के पार हो गए हैं। ये संख्या उतनी है जितनी 100 साल पहले दुनिया की आबादी थी। फेसबुक ने अप्रैल-जून में 13 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया। ये पिछले साल की तुलना में तीन गुना है। फेसबुक के मुताबिक इस परा रोज 800 करोड़ वीडियो देखे जाते हैं। इस सोशल मीडिया साइट पर रोज 100 करोड़ पोस्ट डाली जाती हैं। फेसबुक के अनुसार यूजर्स रोज 10 करोड़ घंटे के वीडियो देखते हैं।