फेसबुक ने शुरू किया नया एप
नई दिल्ली। फेसबुक यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है कि फेसबुक पर उनके लिए एक नया एप MSQRD शुरू किया गया है। यह एप यूजर्स को अपने फेसबुक फ्रेंड्स का फनी वीडियो बनाने में उनकी मदद करता है। इस एप की मदद से यूजर अपने किसी भी फेसबुक फ्रेंड का फनी वीडियो बनाकर मजे ले सकते हैं।
देता है फन के अनेको मौके
फेसबुक ने MSQRD (भेष बदलने) की तकनीक को बनाने वाली फेस स्वैपिंग एप MSQRD का अधिग्रहण कर लिया है। इसका मकसद वीडियो सर्विसेज में आपको क्रिएटिविटी और फन के अनेकों मौके देना है।
ऐसे बनाएं फनी वीडियो
अगर आप किसी पार्टी में हैं और अपने स्मार्टफोन से दोस्तों का वीडियो बना रहे हैं और इसी समय आपको थोड़ी मस्ती करनी है तो यह एप आपके काम आएगा। क्योंकि वीडियो बनाते समय यह एप आपके दोस्तों के कपड़े बदल देगा इसके साथ उनकी आंखें चमकीली भी कर देगा। इसके साथ ही अचानक से कोई फनी स्माइली सामने आ जाएगा। इसके बाद आपके द्वारा तैयार ये क्रिएटिव वीडियो कितना पसंद किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के फन के साथ उसके खत्म होने के कई दिनों और सालों बाद तक भी आपके वीडियो को देख लोग खूब हंसेंगे।
कर दिया था काम करना बंद
आपको बता दें कि आज से तीन साल पहले ही फेसबुक स्नैपचैट से इस तकनीक को खरीदने की कोशिश कर चुका है। लेकिन स्नैपचैट के इनकार के बाद से इस दिशा में फेसबुक ने काम करना बंद कर दिया था। इस तरह फेसबुक को स्नैपचैट यूजर को अपने पास खींचने का मौका मिल गया है। फेसबुक पर इस एप का फीचर आपको अलग से मिलेगा।
बनाया वीडियो
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी इस एप का प्रयोग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। उनके वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह एप वास्तव में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए नया फन लेकर आने वाला है।
|