असली के आते ही बाजार में मिला 2000 का नकली नोट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पूरे भारत में 500 और 1000 रूपए के नोट को बंद करने को लेकर हल्ला मचा है। जहां नोटबंदी के बाद 500 और 2000 रू के नए नोट लोगों तक पहुंचे भी नहीं है वहीं 2000 के नकली नोट की खबरें आने लगी हैं। जी हां खबरों के अनुसार कर्नाटक के चिकमंगलूर के एपीएमसी बाजार में 2000 रूपए का नकली नोट सब्जी वाले को किसी ने पकड़ा दिया जिसे सब्जी वाले के बाद में वापस कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
कर्नाटक के एक अखबार के अनुसार नकली नोट का रंग हूबहू नए 2000 के नोट की तरह था। नोट को देखकर लग रहा है कि उसके किनानों को कैंची से काटा गया है। बता दें कि लोगों को अभी 500 और 2000 के नोट की पहचान नहीं हो पाई है जिसका फायदा उठाया जा सकता है।
बता दें, मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी। मोदी ने साथ ही 2000 रुपए का नया नोट लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। इसके साथ ही 500 रुपए के नए नोट जारी करने का ऐलान किया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -