दो करोड़ रूपए के नकली नोट बाज़ार में, इस सीरीज से पहचानें
नोट पर होते थे ये निशान
भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटों की छपाई के दौरान कुछ ऐसे निशान भी दिए है जिन्हें देखकर या छूकर आप असली और नकली का पता लगा सकते है। नेत्रहीन इन निशानों की मदद से आसानी से पता लगा सकते है कि ये नोट कितने का है। तकनीकी भाषा में इसको करंसी का ब्रेल फीचर कहा जाता है। नोट पर यह उभरा हुआ निशान सामने की ओर अशोक चक्र के ऊपर बायीं तरफ होता है। ये निशान 10 के नोट को छोड़कर सभी नोट पर होते है।
किस नोट पर कैसा निशान
1. 1000 रुपए के नोट पर ब्रेल फीचर वाला यह निशान डायमंड की शेप में होता है।
2. 500 रुपए के नोट पर यह निशान सर्किल (गोले) के रुप में होता है।
3. 100 रुपए के नोट पर ट्राइंगल (तिकोना) के रूप में यह ब्रेल फीचर वाला निशान होता है।
4. 50 रुपए के नोट पर चौकोर (स्क्वायर) निशान होता है।
5. 20 रुपए के नोट पर आयताकार (रेक्टेंगल) निशान नोट के ऊपर होता है।
6. 10 रुपए के नोट पर कोई निशान नहीं होता। कोई निशान न होना इस बात की पहचान मान ली जाती है कि यह नोट 10 का है।
ये भी पढ़ें- जानिए नोट में क्यों आने लगी है आड़ी लाइन्स