महिला की मौत पर सहेलियों ने लगाए ठहाके, कब्र के साथ ली सेल्फी
मौत इंसान के जीवन का एक ऐसा सच है जिसे नकारा नहीं जा सकता। दुनिया में हर इंसान को अपनी मौत से डर लगता है हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं होती लेकिन अधिकतर लोग अपनी मौत को देखकर डर जाते है। मौत के बाद जब किसी व्यक्ति का क्रियाकर्म किया जाता है तो उसे जानने वाले लोग भावुक होकर रोने लगते है। लेकिन एक महिला के अंतिम संस्कार के मौके पर उसकी सहेलियों ने जमकर ठहाके लगाए। आइए आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब घटना के बारे में…
ब्राजील एक फ्युनरल हाउस में कब्र में 44 साल की वेरा लूसिया दा सिल्वा लेटी हुई थी। लेकिन उनकी दोस्त उनके आसपास खड़े होकर सेल्फियां ले रही थी। यहीं नहीं उसकी सारी सहेलियों ने उसके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाईं। फोटो खिंचवाने के साथ-साथ वेरा की सहेलिया हंसते हुए और ठहाके लगाते हुए भी नज़र आई।
आप सोच रहें होंगे कि कितनी बेगैरत सहेलियां हैं इस औरत की जो उसकी मौत पर हंस रही हैं। दरअसल ये रीयल नहीं बल्कि एक फेक फ्युनरल है। ये अजीबोगरीब आइडिया इसी औरत का था जो कब्र में लेटी है लूसिया ने बाकायदा कॉफिन में लेटकर अपना फ्यूनरल किया। उनके इस आईडिया का परिवार वालों के साथ दोस्तों ने भी शुरुआत में विरोध किया था, लेकिन बाद में सभी ने उनके फेक फ्यूनरल में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी काले रंग के कपड़े पहने मौजूद थे।
14 साल पुराना सपना
दुनिया में इंसानों को क्या-क्या अजीबोगरीब ख्याल आते हैं। इनका ये 14 साल पुराना सपना था। उनकी विश थी कि वो कब्र में लेटे और उसके सभी अपने उसे मरा हुआ समझकर उसके फ्यूनरल में हिस्सा ले। लूसिया की इसी विश को पूरा करने के लिए उसके दोस्त और घरवालों ने ये पूरा तामझाम किया।
कब्र में लेटने के लिए किया मेकअप
कहा जाता है कि लोग मरते है तो अपने साथ कुछ नहीं ले जाते लेकिन इन्होंने तो अपनी मौत के लिए मेकअप भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने वो ड्रेस भी सिलेक्ट की जिसे पहनकर वो कब्र में लेटी। लूसिया ने कई पोज दिए, जिनमें वो सच में मरी हुई लग रही हैं। इस दौरान वो आंखें खोलकर अपने दोस्तों को डरा भी रही थीं।
जल्दी मरना नहीं चाहती
लूसिया के क्रियाकर्म का ये कार्यक्रम काफी देर तक चला। जिसके दौरान बीच-बीच में वो कब्र में लेटे हुए ही नारियल पानी पी रही थी। अपने इस अरमान को पूरा करने के बाद उनका कहना हैं कि ‘‘मैं अपने फ्यूनरल से काफी खुश है। हालांकि मैं इतनी जल्दी मरना नहीं चाहती। अभी मेरी और जीने की तमन्ना है।’’