रैपर रफ्तार ने की सगाई, जानिए कौन है उनकी होने वाली वाइफ
- - Advertisement - -
फेमस रैपर और सिंगर रफ्तार ने सगाई रचा ली हैं। अपने नाम के अनुसार ही तेज तर्रार सॉन्ग बनाने वाले रफ्तार जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। रफ्तार ने कई हिट सॉन्ग और एलबम बनाए है। उनका सॉन्ग ‘ऑल ब्लैक’ यूथ के बीच काफी फेमस है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फिल्म ‘तुम बिन 2’ का नचना आउंदा नहीं में रैप किया था जिसमें मौनी राय डांस करती नज़र आईं थीं।
रफ्तार की आवाज़ का जादू वाकई में लाजवाब है। आपको बता दें कि रफ्तार का रीयल नाम दिलिन नायर है। उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड कोमल वोहरा से सगाई कर ली है। कोमल वोहरा फेसम टीवी एक्टर कुणाल और करण वोहरा की बहन हैं। एक्टर कुणाल टीवी शो ’ब्रह्मराक्षस’ में काम कर रहे है।
सनी लियोनी ने दी बधाई
रफ्तार की सगाई की ख़बर सुन बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। सनी ने लिखा है ‘‘मैं आपकी होने वाली वाइफ को देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकती। आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां। मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक रफ्तार और कोमल की शादी 1 दिसंबर को होगी। सगाई का प्रोग्राम दिल्ली में हुआ था और यहीं शादी भी होगी।
कोमल वोहरा दिल्ली बेस्ड इंटीरियर डिजाइनर हैं और ग्रीन पार्क में रहती हैं। कोमल खुद अपनी कंपनी चलाती हैं। रफ्तार के मुताबिक वो कोमल को पिछले 5 साल से जानते हैं।
Congrats buddy!! Can’t wait to see the beauty who said “yes” God Bless you both!! https://t.co/Az1icgfzX4
— Sunny Leone (@SunnyLeone) November 29, 2016
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -