मोटे होकर भी बॉलीवुड में छाया इनका जादू
एक तरफ बॉलीवुड में सिक्स पेक्स बनाने के लिए एक्टर को काफी पसीना बहाना पड़ता है। हर एक्टर चाहता है कि वो सिक्स पैक बना कर अपने फैन को दिखाएं। सलमान के शर्टलैस हो जाने के बाद तो ये एक ट्रेंड सा ही हो चला। दर्शको ने भी एक्टर्स को खूब सराहा। लेकिन वही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा पार्ट भी है। जहां पर मोटे एक्टर और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। और खुद के लिए नया मुकाम हासिल किया है। हम बात कर रहे है कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्रेटी की जो बिना सिक्स पैक के काफी मोटे होने के बाद भी बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा पाए।
1. भारती सिंह
कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर शो’ से एक्टिंग की दुनिया में आई भारती सिंह पंजाब की रहने वाली है। इन्हे शुरूआत में अपने मोटे होने के कारण मजाक का पात्र बनाया जाता था तो इन्होने मजाक को ही अपना करियर बना लिया। आज ये कई सारे कॉमेडी शो में एक्टिंग कर चुकी है। बॉलीवुड की दुनिया में भी काफी अच्छा काम किया है। और कई फिल्मों में एक्टिंग की है। भारती सिंह हाल ही में ‘सनम रे’ मूवी में आई थी। इससे पहले वे खिलाड़ी 786 और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी आ चुकी है। भारती कॉमेडी के अलावा भी डांसिंग शो नच बलिए और बिग बॉस में भी आ चुकी है।
2. कादर खान
बॉलीवुड में कई दशको से एक्टिंग करने वाले कादर खान को कौन नही जानता। बॉलीवुड के ओल्ड ईरा से अब तक उन्होने कई फिल्मे की है। कादर खान सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नही हैं बल्कि वे एक अच्छे डॉयलॉग एवम् स्क्रिप्ट राइटर भी है। कादर खान अबतक लगभग 300 फिल्मों में अभिनय कर चुके है। और 250 फिल्मों के डॉयलॉग लिख चुके है।
3. भूमि पेडणेकर
दम लगा के हाइशा से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली भूमि पेडणेकर भी मोटे होने के कारण बॉलीवुड में अपनी पहचान बना पाई। भूमि मुंबई की रहने वाली है। और दम लगा के हाइशा ने कई अवार्ड भी जीते है।
4. दिलनाज ईरानी
दिलनाज ईरानी ने अपना करियर टेलीविजन से शुरू किया था। उन्होने सीआईडी, एक महल हो सपनों का, यस बॉस, शरारत, बा बहु और बेबी जैसे डेली सोप में अभिनय किया है। वे हाल ही में अकबर और बीरबल में जोधा बेगम का अभिनय कर रही है। सीरियल्स के अलावा दिलनाज कई बॉलीवुड मूवी में भी काम कर चुकी है। जैसे मिलेंगे-मिलेंगे, पेइंग गेस्ट, भूतनाथ, शोबिज, हमको दीवाना कर गए, क्या सुपरकूल है हम।
5. गणेश आचार्य
कई लोगो का मानना होता है कि मोटे लोग डांस नही कर सकते लेकिन हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा सितारा भी है जो काफी मोटे होने के बाद बॉलीवुड एक्टर्स को डांस सिखाता है और खुद एक सफल डांसर, अभिनेता और डायरेक्टर है। हम बात कर रहे है गणेश आचार्य की। इन्होने कोरियोग्राफर के रूप में तो कई सारी फिल्में की है पर एक एक्टर के रूप में भी इन्होने बॉलीवुड में जगह बनाई है इनकी हाल ही कि फिल्म हे ब्रो में इन्होने अभिनय किया था इससे पहले एबीसीडी में भी इन्होने अभिनय किया था। अभिनेता के रूप में इनकी पहली फिल्म कंपनी थी।
6. ऋषि कपूर
ऋषि कपूर को बॉलीवुड में सभी जानते है। वे अभी 63 साल के है और अब काफी मोटे हो गए है लेकिन उनका अभिनय अभी भी काफी दमदार है। साल 2016 में ही उनकी दो फिल्मे रिलीज हुई कपूर एंड संस और सनम रे। इससे पहले भी वे अपने ज्यादा वजन और ज्यादा उमर के साथ कई हिट फिल्मे कर चुके है जैसे जब तक है जान, हाउसफुल 2, स्टूडेंट आफ द ईयर, आल इज वेल।
7. बोमन ईरानी
थ्री इडियट के प्रिंसीपल वीरू सहस्त्रबुद्धि को कौन भूल सकता हैं। बोमन ईरानी द्वारा ऐसे कई फिल्मी किरदार किए है जो हमेशा याद रहते है। बोमन ईरानी अपने वजन के कारण और अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में जगह बना पाएं। उन्होने कई हिट फिल्मे दी है जैसे पीके, हैप्पी न्यू ईयर, भूतनाथ रिटर्नस, यंगिस्तान, फरारी की सवारी, तेज, हाउसफुल 2, वेलडन अब्बा, 3 इडियट की है। हाल ही में वे दिलवाले फिल्म में नजर आए थे। उनकी अपकमिंग मूवी हाउसफुल 3 है।
8. राम कपूर
राम कपूर भी काफी मोटे है पर अपनी एक्टिंग के दम पर टेलीविजन और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जगह बनाई है। इन्होने अपना करियर सीरियल्स से शुरू किया था। इनका बड़े अच्छे लगते है सीरियल्स काफी हिट हुआ था। इन्होने सीरियल्स के अलावा काफी फिल्मों में काम किया है जैसे कुछ-कुछ लोचा है, हमशकल्स, मेरे डैड की मारूति।
9. सतीश कौशिक
बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओ मे गिने जाने वाले अभिनेता सतीश कौशिक भी काफी मोटे है। फिल्म मि. इंडिया में उनके द्वारा किया गया कैलेंडर का रोल सभी को अभी तक याद है। सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरूआत 1983 में मासूम फिल्म के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। वे हाल ही में वेडिंग पुलाव फिल्म में देखे गए थे।
10. फराह खान
फराह खान बॉलीवुड में एक सफल डायरेक्टर के रूप में जानी जाती है। फराह खान डायरेक्टर के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर भी है। उन्होने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मे दी है। जैसे हैप्पी न्यू ईयर, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, मै हू ना, ओम शांति ओम, कल हो ना हो।