यहां पतली-दुबली नहीं, बल्कि मोटी लड़कियां की जाती हैं पसंद
देखा जाता है कि लड़कियां अपने फिगर को लेकर काफी जागरूक रहती हैं और अधिकांश समय तो डाइट पर रहती हैं। लेकिन दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां मोटापा लड़कियों की खूबसूरती की पहचान है। यहां के लोग जब शादी करते हैं, तो मोटी लड़कियों को तबज्जो देते हैं। यहीं कारण है कि पैरेंट्स भी पांच साल की उम्र से ही लड़कियों को फैट फॉर्म में भेज देते हैं। जहां उन्हें हेल्दी डाइट दी जाती है। ये शहर है अफ्रीका का केप टाउन ।
अफ्रीका के कुछ इलाकों में ही मोटी लड़कियों को खूबसूरत माना जाता है। वहां इस परपंरा को लेबलॉह नाम से जाना जाता है। इस अजीबो-गरीब परंपरा में पांच साल से ही लड़कियों को फैट फॉर्म में भेज दिया जाता है। फैट फॉर्म में कई साल रहने के बाद लड़कियों का वजन काफी बढ़ जाता है और वे मोटी दिखने लगती हैं। लोग बताते है ंकि इस फॉर्म में जाने के बाद लड़कियों को काफी खाना खिलाया जाता है। कई बार तो उन्हें उल्टियां तक आ जाती हैं। लेकिन इसके बाद भी इन्हें पूरा खाना खत्म करना पड़ता है।