Wednesday, August 2nd, 2017
Flash

अरबपतियों की पहली पसंद है ये बुक्स, इन्हें देते हैं सफलता का श्रेय




जेफ बेजोस

jeff bezos
बेजोस को ‘‘पर्सन ऑफ मेथड’ कहा जाता है। वह अपने काम करने के तरीके को भी किताबों में से ही खोजते है। जेफ बेजोस वास्तविकता में भी किताबों में से वह सभी तरीकों को लागू करते है जो उनके बिजनेस के लिए कारगर होती है, फिर चाहे वह जोखिम भरी ही क्यों नहीं हो। अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की फेवरेट बुक की बात करें तो उन्हें जिम कोलिन की बिल्ट ए लास्टः सक्सेसफुल हैबिट्स ऑफ विजनरी कंपनीज है। इस किताब में मूल रूप से कंपनियों के सक्सेसफुल होने के तरीके बताए गए है।

बिल गेट्स

bill and warren
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति कहे जाने वाले बिल गेट्स को कौन नहीं जानता है। आज वह दुनिया के दूसरे पायदान पर है। गेट्स के बारे में रोचक बात यह हैं कि जब कभी वह घुमने जाते है उस समय उनके साथ दूसरी वस्तुओं की तुलना में किताबों से भरा बैग पहले होता हैं। बिल गेट्स ने बिजनेस एडवेंचर्स किताब का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिजनेस से जुड़ी उन बेस्ट बुक्स में से एक जो मैं आज भी पढ़ता हूं। जॉन बू्रक्स आज भी मेरे पसंदीदा बिजनेस लेखक में से एक हैं। ये बिजनेस मैन के सफलता और असफलता के मुद्दों पर गहराई से चर्चा करते है। रोचक बात यह हैं कि बिल गेट्स को यह किताब वॉरेन बफे ने गिफ्ट में दी थी।

मार्क जुकेरबर्ग

mark
फेसबुक की जबरदस्त सफलता के चलते मार्क जुकेरबर्ग 2001 में अरबपति बन गए थे। उस वक्त वो सिर्फ 23 साल के थे। फिर भी फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग अपनी सफलता का श्रेय किताबों को देते हैं। किताबों के प्रति अपनी पसंद को जाहिर करने और ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए 2015 में जुकेरबर्ग ने किताबें पढ़ने का ही रिजोल्यूशन सेट किया था। इसमें उन्होंने हर दो हफ्तें में एक किताब पढ़ने का लक्ष्या रखा था। किताबें पढ़ने के बाद वह अपनी फेसबुक कम्युनिटी में डिस्कस करते थे।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories