इंदौर में पहली बार देश की नामी हसीनाएं दिखाएंगी अपनी बॉडी का जौहर
जी हां, इंदौर के इतिहास में पहली बार देश की मशहूर हसीनाएं अपनी बॉडी का कमाल दिखाएंगी। बता दें कि इंदौर में 18 फरवरी से महिला बॉडीबिलि्ंडग प्रतियोगिता का आगाज़ होने जा रहा है जिसमें देशभर की महिला बॉडीबिल्डर्स के अलावा कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी शिरकत करेंगी। यह प्रतियोगिता दो दिनों (18 से 19 फरवरी) तक चलेगी।
इंदौर में कहां होगी ये प्रतियोगिता?
मिली जानकारी के मुताबिक यह मुकाबला बॉस्केटबॉल कॉम्पलेक्स में देखने को मिलेगा। इस प्रतियोगिता में आकर्षण का केन्द्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्वेता राठौर और बेंगलुरू की सोनाली स्वामी रहेंगी।
बता दें कि इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को दस लाख का इनाम दिया जाएगा। इस कॉम्पिटीशन में 30 राज्यों संगठनों के तकरीबन 500 खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे।
इस संबंध में भारतीय बॉडी बिल्डिंग महासंघ के महासचिव चेतन पठारे ने बताया कि शहर में पहली बार महिलाओं की स्पर्धा हो रही है, जिसके लिए करीब 50 महिलाओं की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि हम दस खिलाड़ियों को चुनेंगे। जिसके प्रशिक्षण का पूरा खर्चा भी उठाएंगे। आयोजन सचिव अतीन तिवारी ने बताया कि पहले दिन वजन होंगे अगले दिन सुबह 10.30 बजे से प्री-जजिंग होगी। शाम को 5 बजे से फाइनल होगा।
पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त मेहमान भी होंगे शामिल
कॉम्पिटीशन में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा, अर्जुन अवॉर्डी टीवी पाली, मि. एशिया नागेश प्रसाद, प्रसाद कुमार , मुधकरराव तलवलकर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए देव जोशी संयोजक होंगे। अन्य समितियों में विशाल गुप्ता, मनोज पाठक, समीर व्यास, मनीष आर्य, रॉबिन स्वामी, शिवशंकर ठाकुर, नवीन शेखावत, अखिलेश ठाकुर, महेंद्र जैन को लिया गया है।
ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इससे पहले भी कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताएं हुई हैं लेकिन महिला बॉडीबिल्डिंगकी मेजबानी करने का मौका पहली बार मध्यप्रदेश को मिला है।
- - Advertisement - -