महिला अफसर के हाथों में सैन्य टुकड़ी की कमान
महिलाओं को भले ही भारत में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर थलसेना में लड़ने का मौका ना मिला हो। लेकिन पुणे में बीते 2 मार्च से शुरू हुए 18 देशो के साझा सैन्य अभ्यास फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज ‘एक्सफोर्स18 में भारतीय सैन्य टुकड़ी की कमान एक महिला अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी को सौंपी गई है।
इस यूनिट में 40 भारतीय सैनिक हैं। सोफिया कुरैशी कोर ऑफ सिग्नल्स की अफसर हैं। इस पहले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय टीम की अगुआई करने वाली वह पहली भारतीय महिला अफसर होंगी।
यह अभ्यास में पुणे में आयोजित किया गया हैं। यह 8 मार्च तक चलेगा। इस अभ्यास में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान के 10 सदस्य देशों के अलावा इसके अन्य 8 सहयोगी देशों की सैन्य टुकड़ियां शामिल हैं। इतने देशों की सैन्य टुकड़ियों का इस तरह के साझा सैन्य अभ्यास की मेजबानी भी पहली बार भारत कर रहा है। यहां सैन्य अधिकारियों ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी यानी पूर्व के देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने की भारतीय राजनयिक कोशिशों को इस साझा अभ्यास से काफी बल मिलेगा।
|