कूडा बीनने वाली महिला को कचरे में मिले 52,000 रुपए
- - Advertisement - -
कालेधन को सामने लाने की पीएम नरेन्द्र मोदी की पहल का असर अब दिखने लगा है। पुणे में कूड़ा उठाने वाली एक बुजुर्ग महिला को कचरे में 52000 रुपए मिले हैं। खास बात तो यह है कि इसमें सभी 52 नोट एक हजार के ही हैं। महिला ने तुरन्त अपने सुपरवाइजर को इस बात की सूचना दी और उस सुपर वाइजर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किसने इन नोटों को यहां छोड़ा और साथ ही नोट के असली होने की जांच भी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ’’नगर निगम में काम करने वाली शांता ओवहाल नाम की महिला जब आज सुबह लॉ कॉलेज रोड पर कूड़ा उठा रही थी तो उसको एक प्लास्टिक बैग मिला। जब उसने खोलकर देखा तो वह हैरान हो गई जब उसने पुराने एक हजार रुपये के नोट उसमें भरे देखे। महिला ने तत्काल अपने सुपरवाइजर को सूचित किया।’’ अधिकारी ने बताया, उसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया और करेंसी सौंप दी। बहरहाल, इस मामले के सामने आने से इतना तो पता चल ही गया है कि कालाधन रखने वाले मोदी के फ़ैसले से काफ़ी परेशान हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कालेधन पर लगाम कसने के लिए 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद करने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद ये नोट महज कागज के टुकड़ा रह गए हैं। पीएम मोदी के इस फ़ैसले की सभी ओर तारीफ़ हो रही है। हालांकि मोदी के इस फ़ैसले ने उन लोगों की नींद उड़ा दी है जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से अपने पास पैसा रखा हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -