महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा स्त्री निधि बैंक
अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार एक अनोखी पहल करने जा रही है। राज्य में स्वयंसहायता समूहों की मदद से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार राज्य में स्त्री निधि बैंक की स्थापना करने जा रही है। इसके लिए दो सौ करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास एंव पंचायत राजय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने ये जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि राज्यके 114 ब्लॉकों में प्रवेश कर 71 हजार 97 स्वयंसहायता समूहों का गठन कर 8.41 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के साथ 4 हजार 726 ग्राम संगठनों और 144 कलस्टर का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 421 समूहों को 471 करोड़ रूपए परियोजना द्वारा विभिन्न गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराए गए जिनसे इन सूमहों से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवार द्वारा अजीविका चलाने के लिए पूर्ति हो रही है।
मोट मैकडोनाल्ड द्वारा कराए एक सर्वे में पाया गया है कि राज्य में गठित स्वयंसहायता समूहों में शामिल 94 फीसदी एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की मासिक आय में ढाई से पांच हजार रूपए तक की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि इससे पहले भारत में पहले से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय महिला बैंक बनाया गया है। महिलाओं के लिए शुरू किए गए इस बैंक के बाद महिलाओं में न केवल आत्मविश्वास जगा बल्कि वे आत्मनिर्भर भी बनीं। खासतौर से जो महिलाएं अपना बिजनेस करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में बैंक महिलाओं को कम इंटरेस्ट पर लोन उपलब्ध कराती हैं, ताकि वे खुद का बिजनेस शुरू कर सकें।
- - Advertisement - -