Sunday, September 24th, 2017 13:57:37
Flash

फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्म




फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्मEntertainment

Sponsored




फिल्म डायरेक्टर अमित मासुरकर की फिल्म न्यूटन आज रिलीज हुई है जिसे क्रिटिक्स से जोरदार सरहाना मिली है। भारत की तरफ से बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में इसे नामित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने शुक्रवार को ये अनाउंसमेंट की है। राजकुमार राव इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे है। इन्हीं के साथ पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव ने भी अहम भूमिका में है। यह फिल्म आज 350 स्क्रीन पर रीलिज हुई है। राज कुमार राव ने इसकी खुशी ट्विटर पर अपनी टीम को बधाई देते हुए जाहिर की।

यह है फिल्म की कहानी

यह कहानी है नूतन कुमार की (राजकुमार राव)। जिसने अपने लड़की वाले नाम को दसवीं बोर्ड में न्यूटन लिखकर बदल दिया था। इसके बाद से सभी लोग उसे न्यूटन कहकर पुकारने लगे। न्यूटन ने फिजिक्स में एमएससी की पढ़ाई की है। उनकी इलेक्शन में ड्यूटी लगती है जिसके लिए उन्हें जंगल के नक्सलवाद इलाके में वोटिंग के लिए भेजा जाता है, वहां पर उन्हें जाकर वोटिंग करवाना पड़ती है। इलेक्शन की तैयारी के लिए न्यूटन की मदद संजय मिश्रा करते हैं। इसके बाद वहां जाने पर पता चलता है कि कुल मिलाकर 76 वोटर्स की चर्चा है लेकिन वोट वाले दिन कोई नहीं आता। लेकिन कुछ समय बाद चीजें बदलती है और अंततः एक खास तरह का रिजल्ट सामने आता है। लेकिन असल में रिजल्ट क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना होगी।

इन फिल्मों से है ‘न्यूटन’ का मुकाबला

4 मार्च 2018 को 90 वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स में होगा। क्रिटिक्स ने फिल्म को 4.5 रेटिंग दी है। इस फिल्म की डायलॉग्स काफी प्रभावित माने जा रहे है। फिल्म के डायरेक्शन और सिनेमेटोग्राफी की काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में नक्सली इलाके में इलेक्शन वोटिंग जैसे गंभीर मुद्दे को काफी रोचक तरीके से बताया गया है। ऑस्कर में पाकिस्तान की फिल्म सावन, कंबोडिया की फर्स्ट दे किल्ड माई फादर, जर्मनी की इन द फेड और स्वीडन की फिल्म द स्क्वायर है।

इन लोगों को मिल चुका है ऑस्कर

सबसे पहले सन् 1992 में सत्यजीत राय को लाईफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।
1982 में फिल्म गांधी में भानु अथैया को सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।
2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के लिए ए. आर. रहमान और गुलजार को सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए संयुक्त रूप से ऑस्कर अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इसी फिल्म के लिए रेसुल पोक्कुट्टी को सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories