इस दिन है पत्रिका की करियर वर्कशॉप, अपनी क्वेरीज करें दूर
इंदौर। हमारी लाइफ में करियर का सही सिलेक्शन बहुत जरुरी होता है। अगर हमें सही समय पर सही करियर की रहा और दिशा मिल जाए तो सक्सेस को आसानी से हासिल किया जा सकता है। करियर के सिलेक्शन को लेकर ज्यादातर पैरेंट्स और स्टूडेंट्स कन्फ्यूजन में रहते हैं। कि उनके लिए कौन सा करियर सही होगा, जिसमें सक्सेस होने की ज्यादा संभावनाएं हों। स्टूडेंट्स के इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए पत्रिका द्वारा करियर वर्कशॉप का आयोजन 25 जून से शुरु किया जा रहा है।
इस वर्क शॉप में कोर्स से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। शहर के सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट करियर के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी देंगे। मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेस, सीए, सीएस, एमबीए आदि कई कोर्सेस के बारे में जानकारी और संभावनाओं के बारे में बताएंगे। शहर के सेंट्रल मॉल की छठी मंजिल पर स्थित पत्रिका कार्यालय पर होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।