Thursday, August 31st, 2017
Flash

हाफ गर्लफ्रेंड से वैश्विक स्तर पर जुड़े भारत और संयुक्त राष्ट्र




Social

barish

हाल ही में रिलीज हुई हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म अपने आप में बहुत खास बन गई है, जिसकी मुख्य वजह है संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई फिल्म की शूटिंग। यह पहली फिल्म बन गई है, जो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शूट हुई है। इसके पहले कभी कोई फिल्म इस मुख्यालय में शूट नहीं हुई है। फिल्म रिलीज होने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि विश्व संस्था के भविष्य परियोजनाओं को लेकर भारतीय फिल्म उद्योग दिलचस्पी दिखाएगा। यह एक बेहतर शुरुआत है-

मोहित सूरी के निर्देशित में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत के इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन को संयुक्त राष्ट्र में एक प्रशिक्षु के तौर पर काम करते दिखाया गया है। यह सीन ऐसा है जो इतिहास में दर्ज हो गया है। इसके पहले कभी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किसी फिल्म का सीन नहीं है। जिसे लेकर लोगो की प्रतिक्रिया आ रही है कि ये वैश्विक स्तर पर अच्छी शुरुआत है।

संयुक्त राष्ट्र में एनजीओ रिलेशंस, एडवोकेसी एंड इवेंट्स के प्रमुख जेफी वेज ने पीटीआई को दी जानकारी में कहा कि हम लोग बेहद उत्साहित हैं, यह पहली भारतीय फिल्म है। मुझे वाकई में उम्मीद है कि यह फिल्म बॉलीवुड में इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ाएगी। यह फिल्म संयुक्त राष्ट्र में अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाने में काम आएगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories