क्या आपने देखी ‘बेबो’ के बेटे की ये लेटेस्ट तस्वीर ?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक बेबी की तस्वीर वायरल हो रही है। गुलाबी गाल और ग्रे आंखों वाला यह बेबी बहुत ही क्यूट लग रहा है। तस्वीर को लेकर कहा जा रहा था कि यह तस्वीर सैफ और करीना के बेटे तैमूर की है। वैसे इस तस्वीर को लेकर लोगों में कुछ कंफ्यूजन की स्थिति थी। कुछ लोग इस तस्वीर को रियल मान रहे थे तो कुछ फेक। बहरहाल अब यह स्थिति साफ़ हो चुकी है। ये तस्वीर वास्तव में तैमूर की ही है। इस बात की पुष्टि ख़ुद तैमूर के पिता यानी कि सैफ अली ख़ान ने की है। बता दें कि कुछ समय पहले सैफ ने तैमूर की फोटो Whatsapp की डिस्प्ले पर लगा रखी थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह फोटो हटा दी थी।
20 फरवरी को दो महीने के हो जाएंगे तैमूर
लम्बे समय के अफेयर के बाद 16 अक्टूबर 2012 को सैफ और करीना ने शादी की थी। करीना की यह पहली शादी थी जबकि सैफ की दूसरी। सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं। सैफ और करीना की लव स्टोरी की शुरुआत फ़िल्म ’टशन’ (2008) की शूटिंग के दौरान हुई थी। बहरहाल 20 दिसम्बर को करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था।
बेटे के नाम पर हुआ था बवाल
आपको याद होगा कि सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था। कुछ लोगों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि एक आक्रमणकारी और अत्याचारी के नाम पर कोई अपने बेटे का नाम कैसे रख सकता है। लोगों के इस तरह के व्यवहार पर सैफ और करीना दोनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने तैमूर के नाम का मतलब बताया था।
तैमूर नाम पर क्यों हुआ था विवाद?
दरअसल तैमूर एक इस्लामिक हमलावर था और बाबर का पूर्वज था। तैमूर ने अपने जीवनकाल में एक करोड़ सत्तर लाख लोगों को मारा था। यही नहीं कहा जाता है जब उसने दिल्ली पर हमला किया, तब वहां के कई स्थानीय हिन्दुओं का सिर कलम करा दिया था। जिसके कारण तैमूर की छवि एक निर्दयी और खूंखार शासक की थी। हालांकि तैमूर नाम को लेकर सैफ़ ने बताया था कि उनके बेटे का नाम Taimur है, जो पर्शियन वर्ड है और इसका मतलब आयरन होता है, जबकि लोग जिसकी बात कर रहे हैं, वो लफ़्ज़ Timur है।
- - Advertisement - -