इंस्टाग्राम की मदद से इस लड़की ने फ्री में घूमे 181 देश
- - Advertisement - -
जब हम सुनते हैं कि कोई 50 देशों की सैर कर चुका है तो हमें काफ़ी खुशी होती है। यदि कोई 100 देशों की सैर कर चुका होता है तो हम आश्चर्य में पड़ जाते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक लड़की अब तक 181 देशों की सैर कर चुकी है और आने वाले कुछ महीनों में वो सबसे कम समय में विश्व घूमने का रिकॉर्ड बना लेगी तो शायद ही आप यकीन करें। उस लड़की की उम्र जानकर तो आप और भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे।
जी हां। कैसेंड्रा डी पेकॉल ऐसा करने चली हैं। 27 साल की कैसेंड्रा जुलाई 2015 से अब तक 181 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। अब उन्हें 40 दिनों में 15 देशों की यात्रा करना है। इसके बाद वे पूरे 196 देश सबसे कम समय में घूमने वाली पहली सबसे कम उम्र की लड़की बन जाएंगीं। कैसेंड्रा ये काम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म की एंबेसडर के तौर पर कर रही हैं। उनकी इस जर्नी को एक्सपेडिशन196 नाम दिया गया है।
इस जर्नी की शुरुआत में सबसे पहले वे जुलाई 2015 में पलाउ गई थीं। फिलहाल उन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए 40 दिनों में 15 और देशों की यात्रा करनी होगी। उनकी इस ट्रिप पर लगभग 2 लाख डॉलर खर्च होंगे जो कि इंस्टीट्यूट के स्पोंसर्स खर्च करेंगे। कैसेंड्रा हर देश में अपनी रहने की व्यवस्था करने के लिए इंस्टाग्राम का यूज करती हैं। इसके अलावा वे कहीं भी बिना कैमरा और वर्ल्ड मेप लिए नहीं जाती हैं।
अगली स्लाइड पर देखें केसैंड्रा की तस्वीरें
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -