Thursday, August 31st, 2017
Flash

एवरेस्ट चढ़ने वाली पहली महिला जुनको ताबेई नहीं रही




first-women-to-climb-everest-junko-tabei-died

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला जुनको ताबेई ने रविवार को 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें जापान की इस जुनको ने 70 से अधिक देशों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटियों की चढ़ाई कर इतिहास रचा था।  जुनको हमेशा कहती थी कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए। 1991 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, ”मैं अभी और पहाड़ों पर चढ़ना चाहती हूं।  जुनको ने यह साहस भरा काम एक ऐसे देश में रहते हुए किया था जहां महिलाओं की जगह घर में मानी जाती थी। रविवार जापानी मीडिया की ओर से बताया गया कि कैंसर के कारण जुंको का निधन हो गया है।

1975 में रचा था जुनको ने इतिहास
जुनको का जन्म 1939 में जापान के मिहारू में हुआ था। उनका सपना था कि वे दुनिया के सभी देशों के ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ाई करें।  जुनको के इस सपने को 1975 में उड़ान मिली। जुनको ने 16 मई 1975 को एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रच दिया था। उस समय वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई थीं। वे अपने देश जापान के लिए मिसाल बनीं। इतना ही नहीं वर्ष 1992 में वे ऐसी पहली महिला बनीं जिन्होंने सात महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की थी।

 जुनको ने लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना भी की थी
दो बच्चों की मां जुनको ने 1991 के साक्षात्कार में कहा, ‘‘मेरी पीढ़ी के अधिकतर जापानी पुरुष उम्मीद करते हैं कि महिलाएं घर में रहेंगी और घर की सफाई करेंगे।’’ इसीलिए वर्ष 1969 में जुनको  ने एक लेडीज क्लाइंबिग क्लब की स्थापना की थी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories