सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज
लम्बे समय के इंतजार के बाद आख़िरकार देश की सर्वोच्च अदालत को पांच नए जज मिल गए। इसके साथ ही अब यहां के न्यायाधीशों की संख्या 23 से बढ़कर 28 हो गई है। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 31 पद हैं। शुक्रवार को चीफ़ जस्टिस जेएस खेहर ने इन पांचों को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति एम. शांतनागोदर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर शामिल हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले न्यायमूर्ति कौल मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश , न्यायमूर्ति सिन्हा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुप्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति नजीर कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त थे।
- - Advertisement - -
वहीं जस्टिस शांतानागौदार केरल और न्यायमूर्ति गुप्ता छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। जस्टिस नजीर कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं।