जितेंद्र के लाडले नहीं कर सके कुछ खास, ये हैं बॉलीवुड के फ्लॉप स्टार
बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र कपूर के लाडले बेटे और बॉलीवुड की नामी प्रोड्यूसर एकता के भाई तुषार कपूर का आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर का जन्म 20 नवंबर, 1976 को मुंबई में हुआ। इस स्टार की बॉलीवुड में एंट्री धमाकेदार हुई थी। लेकिन आगे चलकर उनका करियर बुरी तरह लड़खड़ा गया। वैसे तो बॉलीवुड में तुषार की तरह ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस रह चुके हैं जो किसी न किसी नामी स्टार के बच्चे हैं लेकिन इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम नहीं बना पाए। आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में…
तुषार कपूर
तुषार कपूर ने स्टीफन एम रॉस कॉलेज से बीबीए की डिग्री ली एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पढ़ाई की। अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 2001 में करीना कपूर के अपोजिट ’मुझे कुछ कहना है’ से की। अपनी पहली ही फिल्म में बेहतर अभिनय के लिए उनको बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद आई उनकी फिल्में ’क्या दिल ने कहा’, ’ये दिल’, ’जीना सिर्फ जैसी फिल्म फ्लॉप रहीं। उनकी 2006 में रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म ’गोलमाल’ सुपरहिट रही। गोलमाल की सीक्वल्स में भी उन्होंने काम किया। स्टार सन और स्टार भाई को खुद को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ रही है और तुषार का स्ट्रगल अभी भी जारी है।
उदय चोपड़ा
बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा का फिल्मी सफर भी ज्यादा नहीं चल पाया। यूं तो उन्होंने कई फिल्में की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उदय अपने करियर में कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने मोहब्बतें से अपना करियर शुरू किया था। ये फिल्म तो हिट रही लेकिन उदय हिट न रहे।
महाअक्षय चम्रवर्ती
डिस्को डांसर से पहचान बनाने वाले सफल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय मिमोह सफलता से बहुत दूर रहे। मिमोह ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत जिम्मी से की लेकिन ये फिल्म चल न सकी। इसके बाद भी मिमोह ने कई फिल्मों में काम किया जैसे द मर्डर, हॉन्टेड, लूट, लेकिन ये सभी फ्लॉप रहीं।
राहुल खन्ना
फेमस हीरो विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना भी फ्लॉप रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत फिल्म अर्थ से की थी। उन्हे इस फिल्म से फिल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इस बावजूद भी वो इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना सके।
लव सिन्हा
सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी अपने जादू नहीं दिखा सके। जहां शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी ने फिल्मों में अपना नाम काफी फेमस किया तो वहीं बेटे ने कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने करियर की शुरूआत 2010 में फिल्म सदियां से की थी लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही।
कुणाल गोस्वामी
जहां देशभक्ति फिल्मों के लिए मनोज कुमार को जाना जाता है। वहीं उनके बेटे कुणाल फिल्मी रास्ते पर फेल रहे। कुणाल ने घुंघरू कलाकर पाप की दुनिया नंबरी आदमी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस में अपना कमाल न दिखा सकी।
आर्य बब्बर
बॉलीवुड में निगेटिव रोल के लिए फेमस राज बब्बर ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। लेकिन उनके बेटे आर्य बब्बर बॉलीवुड में फेल रहे हैं। आर्य ने गुरू तीस मार खान रेडी जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन अपना जादू न दिखा सके।
ईशा देओल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को उनकी डेब्यू मूवी ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी उनका करियर संवर नहीं सका। ईशा का करियर 25 फिल्मों के आस-पास सिमट गया।