मुंह में पानी ला देगा ये यम्मी चॉकलेट पराठा
- - Advertisement - -
आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ बनाना सिखाएंगे जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। अगर आपको चॉकलेट खाना पसंद है तो हम आपको चॉकलेट पराठा बनाना सिखाएंगे जो कि हर किसी को भाएगा। चॉकलेट पराठा टेस्ट में काफी अच्छा होता है इसलिये हर किसी को वह जरुर पसंद आएगा। तो अगर आप चाहती हैं कुछ अलग बनाना तो ट्राई करना ना भूलें चॉकलेट पराठा। आइये देखते हैं इसकी आसान रेसिपी…
सामग्री–
चॉकलेट पेस्ट- 1 कप, गेहूं का आटा- 3 कप, तेल, नमक।
विधि –
एक कटोरे में आटा, नमक और पानी मिला कर नरम गूथ लें। अब गूथे हुए आटे में से थोड़ा सा हिस्सा निकालें और उसे मसल कर बेल लें। बेले हुए हिस्से में चॉकलेट पेस्ट बीच में रख कर फैलाएं। अब आटे को सब तरफ से बंद करें और दुबारा बेलें। फिर गरम तवे पर तेल लगा कर पराठे सेकें। पराठे को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके। आपका पराठा सर्व करने के लिये तैयार है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -