क्या आपने चखा मिर्ची का हलवा
- - Advertisement - -
अपने अभी गाजर, सूजी, बादाम आदि का ही हलवे का ही स्वाद चखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी मिर्ची का हलवा खाया है! अरे इसमें चौकने वाली क्या बात है, यह हलवा खाने में बिल्कुल भी तीखा, कडवा नहीं लगता। मिर्ची का हलवा एक नए किसम का हलवा है जो कि खाने में मीठा ही लगता है। मिर्च का हलवा शिमला मिर्च से बनाया जाता है। यह बनाने में बहुत ही आसान है।
सामग्री-
1 किलो हरी शिमला मिर्च।
200 ग्राम शुद्ध घी।200 ग्राम खोया।
150 ग्राम चीनी।
100 ग्राम काजू।
2 ग्राम इलायची पाउडर।
50 ग्राम चिरौंजी।
50 ग्राम कोकोनट पाउडर।
बनाने की विधि-
शिमला मिर्च की डंडी हटाकर कस लें। फिर इसे कडाही में 2 लीटर पानी के साथ मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। पानी से निकाल कर अलग रखें। अब एक कडाही में घी डालकर गर्म करें। काजू, चिरौंजी डालकर भूनें। फिर शिमला मिर्च मिश्रण डालकर धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं। मसला हुआ खोया, कोकोनट पाउडर, चीनी डालकर अच्छी तरह चलाते हुए चीनी घुलने और अतिरिक्त पानी सूखने तक पकाएं। इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -