दीवाली स्पेशलः घर पर बनाइये ये टेस्टी बर्फियां
दिवाली का त्योहार खुशियां ले कर आता है, जिसमें मिठायों को भूले नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर अगर आप भी इंटरनेट पर दिवाली पर मिठाई बनाने की रेसिपी ढूंढने में लगी हुई हैं तो, हम आपकी उल्झन को कम कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी खास बर्फियां बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप आराम से घर पर बना सकती हैं। तो आइये देखते हैं दीवाली पर बर्फी बनाने की आसान विधि।
ब्रेड बर्फी
यदि आप बाजार से मगाई हुई महंगी और घी-तेल से भरी हुई मिठाई उन्हें खिलाने के चक्कर में हैं तो ऐसा ना कर के उन्हें घर की बनी ब्रेड बर्फी खिलाइये।
सामग्री– ब्रेड का चूरा- 2 कप दूध- 1 कप गुड- 100 ग्राम लगभग 1 कप नारियल- 1/2 कप घिसा घी- 1 चम्मच गुलाबजल- कुछ बूदें काजू- 10
विधि– सबसे पहले दूध में ब्रेड के चूरे को करीबन 10 मिनट के लिये छोड़ दें, लेकिन ज्यादा देर ना रखें वरना यह पूरी तरह से गल जाएगा। गैस जलाएं और गहरे पैन में गुड को 5-7 मिनट के लिये गलने दें, जरुरत पड़ने पर इसमें हल्का पानी भी मिला सकती हैं। आंच को हल्का ही रखियेगा वरना यह जल भी सकता है। जब गुड का घोल मुलायम और गाढा बन जाए तब इसमें घिसा हुआ नारियल मिलाएं और हल्की आंच पर 5 मिनट के लिये लगातार चलाती रहें। उसके बाद पैन में दूध और ब्रेड के चूरे को डालें तथा उसके बाद घी डाल कर चलाएं। इसे तब तक चलाएं जब तक घी मिश्रण को छोड़ ना दे। इसके बाद मिश्रण में गुलाबजल और काजू मिला कर आंच से पैन को उतार लें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मन चाहे आकार में काटे या फिर लड्डू बना कर एयर टाइट डिब्बे में बंद कर लें।
बेसन खोया बर्फी
बेसन खोया बर्फी बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। घर पर आए महमानों को अगर आप यह बेसन खोया बर्फी खिलाएंगी तो वह आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगें। कितने- 12- 15 पीस तैयारी में समय- 20 मिनट पकाने में समय- 15 मिनट।
सामग्री– 1 कप बेसन 1/2 कप मावा खोया 1/2 कप कंडेन्स मिल्क 1/4 कप पावडर शुगर 1 चम्मच कटे काजू 2 चम्मच घी 1 चम्मच इलायची पावडर।
विधि – एक कढाई में घी गरम करें, फिर उसमें काजू के कटे टुकडे़ डाल कर गोल्डन ब्राउन करें और फिर किनारे किसी प्लेट पर निकाल कर रख लें। अब उसी कढाई में बेसन डाल कर हल्का भूरा होने तक भून लें। जब बेसन से घी अलग होने लगे और बेसन से अच्छी खुशबू आने लगे तब, बेसन को आंच से उबार कर ठंडा होने के लिये रख दें। जब तक बेसन ठंडा हो रहा है, तब तक आप कढाई में खोए को डाल कर 2-3 मिनट तक गरम कर लें, जिससे वह थोड़ा ढीला हो जाए। उसके बाद इसमें कंडेंस मिल्क और पावडर शुगर मिक्स करें। अब इसमें इलायची पावडर, भुने हुए काजू के टुकडे़ और बेसन तथा खोया मिक्स करें। अब कढाई को धीमी आंच पर चढाएं और उसमें बेसन और खोए के मिश्रण को डाल कर लगातार चलाती रहें। जब ये मिश्रण कढाई से चिपकना बंद हो जाए तब इसे निकाल कर एक घी लगी थाली में डाल कर फैला दें। मिश्रण सूखने के बाद इसे चाकू से मन पसंद शेप में काटें। आप चाहें तो बर्फी को 30 मिनट या 1 घंटे के लिये फ्रिज में भी रख सकती हैं।
मूंगफली की बर्फी
मूंगफली की बर्फी बनाने के लिये बहुत ही कम सामग्री पड़ती है पर फिर भी बहुत टेस्टी लगती है।
सामग्री– 1 1/2 कप मूंगफली 1/2 कप ताजी नारियल 2 1/2 कप चीनी 1 कप दूध।
विधि- मूंगफली को पानी में भिगो दीजिये करीबन एक घंटे के लिये। फिर इसे पीस कर इसमे घिसा हुआ नारियल मिला लीजिये और एक गाढा पेस्ट तैयार कीजिये। एक पैन गरम कीजिये, उसमें चीनी और दूध मिलाइये और तब तक पकाइये जब कि यह गाढा ना हो जाए। पैन में पेस्ट डालिये अैर लगातार चलाती रहिये। जब यह पक जाए तब इसे एक घी लगी प्लेट पर डालिये और ठंडा होने के लिये ररख दीजिये। अब इस मिश्रण को मनचाहे आकार में काट लीजिये। इस गार्निश करने के लिये इस पर काजू और किशमिश डालिये।
पनीर बर्फी
अगर आप पनीर दृारा बर्फी बनाना चाहें तो, वह भी मुमकिन है। जी हां, पनीर बर्फी को आप ओवन या फिर फ्राइंग पैन में बना सकती हैं।
सामग्री– पनीर और 8 कप दूध एक साथ मिले हुए 2 स्लाइस सफेद ब्रेड 3/4 कप शक्कर 6 हरी इलायची पिसी हुई 1/4 कप स्लाइस बादाम 1/2 चम्मच बटर, प्लेट को ग्रीस करने के लिये।
विधि– ओवन को 278 डिग्री पर प्री हीट कर लें। फिर सबसे पहले ब्रेड के किनारों को चाकू से काट कर निकाल दें और ब्रेड को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब मिक्सर में ब्रेड डाल कर पीस लें और उसके बाद पनीर और चीनी मिक्स कर के दुबारा चलाएं। फिर उसमें आधे कटे हुए बादाम स्लाइस और पिसी इलायची डाल कर तीसरी बार मिक्सी चलाएं। यह मिश्रण गीला होना चाहिये, अगर मिश्रण सूखा है तो, इसमें 2 चम्मच दूध मिला लें। अब हम ओवन में रखने वाली बेकिंग डिश लेंगे और उसमें आधा चम्मच बटर अच्छी तरह से लगा लेंगे। पनीर के मिश्रण को बेकिंग डिश में डाल कर फैलाएं, ऊपर से कटे बादाम डालें। फिर बेकिंग डिश को होम फौइल से ढंक लें। फिर डिश को ओवन में रख कर 20 मिनट तक पकाएं। इसे बीच में चाकू की मदद से चेक कर लें। जब बर्फी पक जाए तब इसे 15 मिनट के बाद निकालें , जिससे यह पूरी तरह से सेट हो चुकी हो। उसके बाद इसे निकाल कर मन चाहा अकार दें। आप इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में भी भर कर रख सकती हैं।
केले की बर्फी
यह रेसीपी एक स्वीट डिश है जो कि पके हुए केले से बनाई जाती है। यह केले की बर्फी सेहत के लिये काफी पौष्टिक और फायदेमंद होती है।
सामग्री– 4 केले पके हुए 1 1/2 कप दूध 2 कप चीनी चम्मच घी ग्राम ताजा नारियल घिसा हुआ कप अखरोठ घिसा हुआ।
विधि सबसे पहले केले को पीस लें और पैन में दूध डाल कर तब तक पकाएं जब तक वह सूख ना जाए। उसके बाद घी डालिये और तब तक चलाइये जब तक कि मिश्रण भूरे रंग का ना दिखाई पड़ने लगे। फिर चीनी, नारियल और अखरोट को डालिये और अच्छी प्रकार से चलाइये। अब गैस बंद कर दीजिये और मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लीजिये। उसके बाद जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने मन के आकार में में काट लीजिये। अब आपकी केले की बर्फी सर्व करने के लिये बिल्कुल तैयार है।