बप्पा के लिए घर में बनाएं शुद्ध और लजीज शाही मावा कचौड़ी
- - Advertisement - -
बप्पा के लिए घर में ही बनाएं शाही मावा कचौड़ी। इसको बनाना भी आसान है। एक बार घर पर बनाकर खाएंगे, तो बाजार से लाना ही भूल जाएंगे। इन कचौडिय़ों को 10-12 दिन तक रखा जा सकता है…
क्या चाहिए
एक कप मैदा, दो बड़े चम्मच घी, दरदरे पिसे काजू बादाम, आधा कप मावा, दरदरी इलायची, एक कप चीनी, चीनी एक कप।
गार्निश
पतले कटे बादाम, काजू कटे हुए, छोटी इलायची।
ऐसे बनाएं
मैदा, घी और पानी से आटा गूंध लें। आटे को ज्यादा नरम न करें। इसे 20 मिनट के लिये कपड़े से ढक कर रख दें। भरावन बनाने के लिए मावे को हाथों से मसल कर पैन में डाल कर हल्का ब्राउन कर लें। पिसा काजू और बादाम डाल दें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें शक्कर और आधा इलायची पाउडर मिला दें।
कचौड़ी ऐसे बनाएं
आटे की लोइयां बना लें। बेलकर उनमें आधा चम्मच भरावन रखें। फिर चारों तरफ से भरावन बंद कर दें। अब कचौड़ी को हथेलियों से दबा कर हल्का सा फैला दें। घी में गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर कचौडिय़ों को तलें। चाशनी तैयार करें। चाशनी में इलायची पाउडर मिला दें। उसमें कचौडिय़ों को डिप करें। थोड़ी देर में प्लेट में निकाल लें। ऊपर से सूखे कटे मेवे डालकर गार्निश करें।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -