क्या आपने चखा शाही जायका फ्राई Fish का नया स्वाद
अगर आप आज नॉन वेज रेसिपी बनाने की सोंच रही हैं, तो मछली से अच्छा और पौष्टिक और क्या हो सकता है भला। मछली में काफी प्रोटीन होता है और यह पूरे परिवार के सेहत के लिये अच्छी होती है। आज हम आपको शाही जायका फ्राई Fish बनाना सिखाएंगे क्योंकि यह बड़ी ही टेस्टी होती है।
सामग्री- 350 ग्राम फिश स्लाइस में कटी हुई। 3 ग्राम हरी मिर्च कटी हुई। 2 ग्राम अदरक कटा हुआ। 5 ग्राम हरी धनिया कटी हुई। 30 ग्राम बेसन। 5 ग्राम हल्दी पाउडर। 15 ग्राम चावल का आटा। 5 ग्राम पीलीमिर्च पाउडर। 10 ग्राम राई का तेल। 5 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट। 35 ग्राम अजवायन। 1 टीस्पून नींबू का रस। स्वादानुसार नमक।
गार्निशिंग के लिए- 2-4 अनियन रिंग्स। 1-2 नींबू के टुकडे। थोडी सी पुदीने की चटनी।
बनाने की विधि– फिश और गार्निशिंग की सामग्री को छोडकर बाकी सभी सामग्री को मिलाकर मेरिनेशन तैयार कर लें। अब तैयार मेरिनेशन में फिश के टुकडों कोमिलाकर अलग रख दें। फिर तवे पर तेल गरम करके फिश को शैलो फ्राई कर लें। तैयार फिश को अनियन रिंग्स, पुदीने की चटनी और नींबू के टुकडों से गार्निश करके सर्व करें।