मजदूरों के लिए मजदूर दिवस पर तोहफा
मजदूर ही हर बड़ी इमारत की नींव रखते है। जी हां बडे़ से बड़े कार्य को मजदूर द्वारा ही किया जाता है। इसी वजह से मजदूर दिवस के मौके पर झारखंड सरकार ने श्रमिकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए सर्व सूविधायूक्त पोर्टल का लोकार्पण भी किया जाएगा।
बनाया श्रमाधान पोर्टल
पलिवार ने कहा कि श्रमिक हित में एक साथ कई सॉफ्टवेयर का लोकार्पण 1 मई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैप आइटी ने श्रमाधान पोर्टल बनाया है। इस कार्य के लिए जैप आइटी को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस पोर्टल में निबंधन, श्रमिक संघों के निबंधन, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु आवेदन, श्रमिक संघों को रिटर्न दाखिल करने, व्यवसायियों को रिटर्न दाखिल करने, व्यवसायियों को पंजी संधारित करने की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
हेल्पलाइन सूविधा
मुख्यमंत्री रघुवर दास श्रमिकों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन सुविधा का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे सात चयनित सर्वोत्कृष्ट मजदूरों को सम्मानित भी करेंगे। उक्त जानकारी शनिवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री राजपलिवार ने नेपाल हाउस मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
|