100 शक्तिशाली महिलाओं में चार भारतीयों ने बनाई जगह
फोर्ब्स ने हाल ही में 2016 की 100 शक्तिशाली महिलाओं के नाम घोषित किए है। जिनमें से चार भारतीय है। इस लिस्ट में भारत की चंदा कोचर , अरुंधति भट्टाचार्य, किरण मजूमदार शॉ , शोभना भरतिया के नाम हैं। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल नंबर वन पोजीशन पर रही हैं। आपको बता दें कि इस बार इस लिस्ट में चीन की 9 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है।
नंबर वन पोजीशन पर एंगेला मर्केल
फोर्ब्स हर साल पॉलिटिक्स, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, समाज सेवा, मीडिया जैसे कई सेक्टर्स की पावर वुमंस की लिस्ट जारी करती है। फोर्ब्स 2004 से दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी कर रही है। तब से अब तक जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल 12 साल में 11 बार सबसे पावरफुल वुमन रही हैं। टॉप-10 महिलाओं में से 9 अमेरिका की दुनिया की 100 पावरफुल वुमंस में आधी यानी 50 अमेरिका की हैं। इनमें हिलेरी क्लिंटन, मेलिंडा गेट्स, फेसबुक सीओओ शेरिल सैंडबर्ग और यूट्यूब की सीईओ सुजैन वोज्किकी भी शामिल हैं। बाकी 50 महिलाएं 30 देशों की हैं।
|