ट्रम्प के इवेंट में बॉलीवुड गानों पर थिरकेंगी ये मिस इंडिया
- - Advertisement - -
नए साल के साथ ही अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। डोनाल्ड ट्रम्प 20 जनवरी को यूएस के 45 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। ख़ास बात यह है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई बॉलीवुड गानों पर थिरकती हुई नज़र आएंगी। ममगई ट्रम्प की बड़ी समर्थक हैं इसीलिए वह इस इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ममगई न केवल प्री-इनोग्रेशन पर परफॉर्म करेंगी बल्कि मेन इवेन्ट का भी हिस्सा बनेंगी। इस इवेन्ट में भारी संख्या में ट्रम्प के समर्थक पहुंचेंगे। यह इवेंट तकरीबन 4 घंटे तक चलेगा। लेकिन बिजी शेड्यूल होने की वजह से ट्रम्प इस इवेन्ट में केवल आधे घंटे के लिए ही शामिल हो पाएंगे।
बता दें कि ममगई पूर्व मिस इंडिया होने के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। मनस्वी ने 2014 में अजय देवगन के साथ ‘एक्शन जैकसन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2010 में उन्होंने मिस इंडिया का ख़िताब हासिल किया था। इतना ही नहीं ममगई साल 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल का खि़ताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
- - Advertisement - -